दिवगी टॉर्कट्रांसफर के आईपीओ पर टूटे इनवेस्टर्स, जानिए कितना हुआ सब्सक्राइब

Updated on 04-03-2023 07:00 PM
नई दिल्ली: पुणे की ऑटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनी दिवगी टॉर्कट्रांसफर सिस्टम्स के आईपीओ (Divgi Torqtransfer Systems IPO) को इनवेस्टर्स ने हाथोंहाथ लिया है। बोली के अंतिम दिन शुक्रवार को यह 5.44 गुना सब्सक्राइब हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ के तहत 38,41,800 शेयर की पेशकश पर 2,08,87,225 शेयर के लिए बोलियां मिलीं। यह रिटेल इनवेस्टर्स कैटगरी (RII) के खंड को 4.31 गुना, एनआईआई श्रेणी में 1.40 गुना और क्यूआईबी कैटगरी में 7.83 गुना सब्सक्राइब हुआ। आईपीओ के तहत 180 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए हैं। इसके अलावा 39,34,243 शेयर बिक्री पेशकश (OFS) के तहत है। इश्यू के लिए प्राइस बैंड 560 से 590 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

    यह इश्यू बुधवार को खुला था। इसका 75 फीसदी हिस्सा क्यूआईबी, 15 फीसदी एनआईआई और 10 फीसदी रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व था। पहले दिन इसे 12 फीसदी और दूसरे दिन 38 फीसदी बोलियां मिली थीं। प्राइस बैंड के टॉप रेंज पर आईपीओ से 412 करोड़ रुपये से कुछ ज्यादा रकम जुटाए जाने की उम्मीद है। कंपनी का शेयर 14 मार्च को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होगा। ग्रे मार्केट में कंपनी का अनलिस्टेड शेयर 70 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। यानी बाजार इसके 660 रुपये पर लिस्ट होने की उम्मीद कर रहा है।

    निलेकणी की हिस्सेदारी


    इसमें इन्फोसिस के को-फाउंडर नंदन निलेकणी के पारिवारिक ट्रस्ट की 8.7 फीसदी हिस्सेदारी है। निलेकणी का फैमिली ट्रस्ट इस आईपीओ के जरिए कंपनी के 14.4 लाख शेयर बेच रहा है। इस आईपीओ के जरिए कुछ और शेयरहोल्डर्स भी कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं। इनमें ओमान इंडिया जॉइंट इनवेस्टमेंट फंड टू, प्रमोटर्स और अन्य शेयरहोल्डर्स शामिल हैं। कंपनी इस आईपीओ के जरिए आने वाली रकम का इस्तेमाल इक्विपमेंट और मशीनरी खरीदने के लिए करेगी। यह भारत में टॉर्क कॉपलर्स बनाने वाली एकमात्र कंपनी है। इसके कस्टमर्स में BorgWarner, Tata Motors और Mahindra & Mahindra शामिल है।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
     05 September 2026
    नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
     31 August 2026
    नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
    Advt.