निवेशकों की बल्ले-बल्ले, आईपीओ मार्केट में आज से लागू हुआ नया नियम, अब जल्दी मिलेगा मुनाफा

Updated on 01-12-2023 01:44 PM
नई दिल्ली : अगर आप आईपीओ में पैसा लगाते हैं या ऐसा करने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। आईपीओ मार्केट में 1 दिसंबर यानी आज से एक बड़ा बदलाव हो रहा है। एक नया नियम (IPO Listing New Rules) आज से लागू हो जाएगा। यह T+3 का नियम है। इसका मतलब है कि आईपीओ के लॉन्च होने से तीन दिन में उस शेयर की लिस्टिंग करना अनिवार्य होगा। इससे पहले इसके लिए T+6 यानी 6 दिन का समय मिलता था।

सेबी ने अगस्त में जारी किया था सर्कुलर

शेयर मार्केट नियामक सेबी ने अगस्त में आईपीओ लिस्टिंग की समय सीमा घटाने का सर्कुलर जारी किया था। इसके बाद कुछ कंपनियों ने स्वेच्छा से T+3 नियम का पालन भी किया। हालांकि, अब यह अनिवार्य हो गया है। यानी कंपनी को आईपीओ लाने के 3 दिन में शेयर की लिस्टिंग करानी होगी। इससे निवेशकों के लिए उनकी रकम का लॉक-इन पीरियड भी घट जाएगा।

निवेशकों को होगा फायदा


आईपीओ की लिस्टिंग की समय सीमा घटने से ना सिर्फ निवेशकों को बल्कि इश्यू जारी करने वालों को भी फायदा होगा। इस नियम से इश्यू जारीकर्ता ने जो फंड जुटाया है, वह उसे जल्दी ही मिल सकेगा। इससे कंपनी को कम समय में आईपीओ से जुटाई गई पूंजी मिल जाएगी। इसके अलावा निवेशकों को आईपीओ में शेयर आवंटित नहीं होने की स्थिति में जल्द ही अपनी रकम वापस मिल जाएगी। साथ ही निवेशकों को लिस्टिंग गेन के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

पहले स्वैच्छिक था यह नियम


सेबी ने आईपीओ लिस्टिंग की समयसीमा घटाने का नियम 1 सितंबर 2023 से ही लागू कर दिया था। हालांकि, तब से यह नियम वॉलेंटरी था। सर्कुलर के मुताबिक, 1 सितंबर के बाद खुलने वाले सभी आईपीओ के लिए यह वॉलंटरी तौर पर लागू हो गया था। हाल में आए 5 आईपीओ में से 4 कंपनियों (इरेडा, टाटा टेक, गांधार ऑयल और फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज) की लिस्टिंग T+3 के आधार पर हुई थी। जबकि फ्लेयर राइटिंग के आईपीओ की लिस्‍टंग T+6 नियम के अनुसार हुई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.