निवेशकों ने हाथों-हाथ लिया BCCL IPO को, पहले ही दिन 8 गुने से ज्यादा भरा

Updated on 10-01-2026 01:01 PM
मुंबई: सरकारी कंपनी भारत कोकिंग कोल (Bharat Coking Coal) के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) पर बिडिंग के पहले दिन निवेशकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिली है। शुक्रवार को सुबह 10 बजे जब यह IPO खुला, तो बस आधे घंटे के अंदर ही इसके सारे शेयर बिक गए। पहले दिन शाम 5 बजे तक, बीसीसीएल के IPO को 8.08 गुना ज़्यादा सब्सक्रिप्शन मिल चुका था।

रेस में छोटे-बड़े सभी निवेशक

बीसीसीएल आईपीओ के बिडिंग के पहले दिन ही कमाल हो गया। कंपनी ने जितने शेयर बेचने के लिए रखे गए थे (34.69 करोड़ शेयर), उससे कहीं ज़्यादा, करीब 280 करोड़ शेयरों के लिए बोली लग चुकी थी। बोली लगाने वालों में रिटेल निवेशकों (आम छोटे निवेशक) और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NIIs) यानी ज़्यादा पैसे वाले निवेशकों की तरफ से ज़बरदस्त खरीदारी हुई है।

बीसीसीएल आईपीओ का क्या है जीएमपी

निवेशकों के इस उत्साह को देखकर ऐसा लग रहा है कि शेयर बाज़ार में लिस्टिंग के दिन यानी जब यह शेयर पहली बार बाज़ार में आएंगे, तब इसकी शानदार लिस्टिंग हो सकती है। ग्रे मार्केट (grey market) में शनिवार की सुबह भारत कोकिंग कोल का शेयर IPO प्राइस से 43.48% ज़्यादा प्रीमियम पर चल रहा है। इसका मतलब है कि निवेशक उम्मीद कर रहे हैं कि लिस्टिंग के दिन शेयर की कीमत काफी बढ़ेगी।

सब्सक्रिप्शन की स्थिति

इस आईपीओ के बिडिंग के पहले दिन के अंत तक कुल मिलाकर 8.18 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, जो निवेशकों की ज़बरदस्त दिलचस्पी को दिखाता है। इसमें रिटेल इन्वेस्टर्स (RIIs) यानी छोटे निवेशकों ने भी खूब दिलचस्पी दिखाई। उनके लिए रखे गए 13.85 करोड़ शेयरों के मुकाबले 9.26 गुना ज़्यादा सब्सक्रिप्शन मिला। नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NIIs) के लिए रखे गए 5.93 करोड़ शेयरों के मुकाबले 16.39 गुना ज़्यादा सब्सक्रिप्शन मिला। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए रखे गए 7.91 करोड़ शेयरों का सिर्फ 30% हिस्सा ही सब्सक्राइब हुआ। यह शुरुआती बोली में आम बात है, क्योंकि ये बड़े निवेशक आमतौर पर IPO के आखिरी दिनों में बोली लगाते हैं।

कब तक बोली लगा सकते हैं?

यह IPO 13 जनवरी को बंद होगा। इस IPO का कुल आकार लगभग 1,071 करोड़ रुपये है और यह पूरी तरह से कोल इंडिया (Coal India) द्वारा ऑफर फॉर सेल (offer for sale) है। यानी, कोल इंडिया अपने कुछ शेयर बेच रही है। शेयर की कीमत 21 रुपये से 23 रुपये प्रति शेयर के बीच तय की गई है। शेयर का फेस वैल्यू (face value) 10 रुपये है। आपको इसमें कम से कम 600 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी। इन शेयरों को NSE और BSE दोनों स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट किया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.