इन्वेस्टर्स की झोली में आए 5.54 लाख करोड़, RBI ने ऐसा क्या कर दिया कि रॉकेट बन गया बाजार

Updated on 07-06-2024 01:17 PM
नई दिल्ली: आरबीआई ने आज द्विमासिक नीति की घोषणा की। इसके बाद शेयर मार्केट में काफी तेजी देखी जा रही है। बीएसई सेंसेक्स 1400 अंक से अधिक उछल गया जबकि निफ्टी50 में 300 अंक से अधिक तेजी आई। केंद्रीय बैंक ने लगातार आठवीं बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे बैंकिंग, फाइनेंस, ऑटो और रियल एस्टेट जैसे रेट सेंसिटिव सेक्टर्स में आठ फीसदी तक तेजी आई। 12.30 बजे सेंसेक्स 1412 अंक यानी 1.87 फीसदी तेजी के साथ 76,476 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी भी 384 अंक यानी 1.68% तेजी के साथ 23,205.55 अंक पर पहुंच गया। इसके साथ ही बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 5.54 लाख करोड़ रुपये की तेजी के साथ 421.43 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया।
आज खासकर आईटी और बैंक के शेयर फोकस में रहे। विप्रो के शेयरों में पांच फीसदी तेजी आई है। इन्फोसिस में तीन फीसदी, टेक महिंद्रा, टीसीएस और एचसीएल टेक में दो से तीन फीसदी तक तेजी आई है। इसके अलावा बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाटा स्टील भी फायदे में रहे। आज की तेजी में रिलायंस का सबसे ज्यादा योगदान रहा। आरबीआई की पॉलिसी की घोषणा के बाद रियल्टी इंडेक्सेज में आठ फीसदी तक तेजी आई। सनटेक रियल्टी और सीबा में आठ फीसदी तेजी रही जबकि ब्रिगेड, लोढ़ा और महिंद्रा लाइफस्पेस में दो से पांच फीसदी तेजी आई।

बैंकिंग शेयर भी बढ़े

निफ्टी बैंक में भी तीन फीसदी तक तेजी रही। बंधन बैंक, फेडरल बैंक, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा में एक से तीन फीसदी तेजी आई। बजाज फाइनेंस, एसबीआई कार्ड, बजाज फिनसर्व और आईडीएफसी में एक से 3.5 फीसदी तेजी आई। निफ्टी ऑटो शेयरों में भी 2.5% तेजी आई। अपोलो टायर, बालकृष्ण इंडस्ट्रीज, अशोक लीलेंड, टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में एक से 2.5% तेजी आई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.