नेटवेब टेक्नोलॉजी के IPO में पैसा लगाने वाले हुए मालामाल, शुरुआत में ही 88% का मुनाफा

Updated on 27-07-2023 02:07 PM

नई दिल्ली : नेटवेब टेक्नोलॉजी के आईपीओ (Netweb Technologies IPO) ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। इस आईपीओ की आज गुरुवार को स्टॉक एक्सचेंजों पर बंपर लिस्टिंग हुई है। नेटवेब का शेयर (Netweb Share) बीएसई पर 88.50 फीसदी या 442.50 रुपये के प्रीमियम के साथ 942.50 रुपये पर लिस्ट हुआ है। नेटवेब टेक्नोलॉजी कंपनी की स्थापना साल 1999 में हुई थी। वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी ने 46.94 करोड़ रुपये के नेट प्रॉफिट की सूचना दी थी। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का कुल राजस्व 445.65 करोड़ रुपये रहा था।


शुरुआती कारोबार में मुनाफावसूली

नेटवेब टेक्नोलॉजी के शेयरों की बंपर लिस्टिंग के बाद शुरुआती कारोबार में इस शेयर में गिरावट देखने को मिली। लोग लिस्टिंग गेन पर मुनाफावसूली करते दिखे। सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर यह शेयर बीएसई पर 6.76 फीसदी या 63.70 रुपये की गिरावट के साथ 878.80 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस तरह आईपीओ निवेशकों का रिटर्न घटकर 75.76 फीसदी पर आ गया था। इस समय बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप 4,930.63 करोड़ रुपये था।


475-500 रुपये था प्राइस बैंड

नेटवेब टेक्नोलॉजी का आईपीओ 17 जुलाई से लेकर 19 जुलाई तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इस आईपीओ को 101 गुना सब्सक्राइब किया गया था। कंपनी ने शेयर का प्राइस बैंड 475 रुपये से लेकर 500 रुपये तय किया था। यह कंपनी हाई एंड कम्यूटिंग सलूशन प्रदान करती है। इनके बनाए कंप्यूटर को 11 बार दुनिया के टॉप सुपर कम्प्यूटर के रूप में चुना गया था।

शेयर बाजार में मामूली बढ़त

भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को मामूली बढ़त के साथ ट्रेड करता दिखा। बीएसई सेंसेक्स 0.13 फीसदी या 89 अंक की बढ़त के साथ 66,792 पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, एनएसई निफ्टी 0.19 फीसदी या 37 अंक की बढ़त के साथ 19,816 पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.