निवेशकों के 3 लाख करोड़ फुर्र... अमेरिका में फिर मंदी की आशंका के शेयर बाजार चारों खाने चित

Updated on 04-09-2024 11:15 AM
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज भारी गिरावट दिख रही है। शुरुआती शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 550 अंक की गिरावट आई है जबकि निफ्टी 25,000 अंक के करीब पहुंच गया। आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। अमेरिका में कमजोर मैन्यूफैक्चरिंग आंकड़ों से एक बार फिर मंदी की आशंका बढ़ गई है। इससे ग्लोबल मार्केट्स में भारी बिकवाली दिख रही है। इसका असर भारतीय बाजार में भी दिख रहा है। निफ्टी आईटी, पीएसयू बैंक और मेटल में एक फीसदी गिरावट आई है। एनएसई पर ओएनजीसी, विप्रो और एलटीआईएम में दो फीसदी गिरावट आई है। इस गिरावट से निवेशकों को 3.1 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 3.1 लाख करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 462.4 लाख करोड़ रुपये रह गया है।

जीआईसी के शेयरों में 5 फीसदी गिरावट दिख रही है। सरकार इस कंपनी में अपनी कुछ हिस्सेदारी ओएफएस के जरिए बेच रही है। इस बीच KIMS का शेयर 2,655 रुपये के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया है। स्टॉक स्प्लिट के लिए एक्स-डेट की घोषणा होने के बाद कंपनी के शेयरों में तेजी आई है। सेंसेक्स की गिरावट में सबसे बड़ी भूमिका इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, टीसीएस, भारती एयरटेल और एसबीआई की रही। जेएसडब्ल्यू स्टील और टाटा स्टील में 1.5 फीसदी की गिरावट रही।

क्यों आई गिरावट


अमेरिका में मंगलवार को आए मैन्यूफैक्चरिंग के आंकड़ों के मुताबिक अगस्त में इसमें गिरावट रही। इससे एक बार फिर अमेरिका में मंदी की आशंका बढ़ गई है। इससे अमेरिका के शेयर बाजारों में भारी गिरावट आई। खासकर टेक शेयरों में भारी गिरावट रही। इससे आज दुनियाभर के शेयर बाजारों में भारी बिकवाली दिख रही है। निवेशकों को 17-18 सितंबर को होने वाली यूएस फेड रिजर्व की बैठक का भी इंतजार है। इसमें ब्याज दरों में कटौती का फैसला लिया जा सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.