बीएलएस ई-सर्विसेज के निवेशकों की पहले ही दिन छप्परफाड़ कमाई, 129% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ शेयर

Updated on 06-02-2024 01:13 PM
नई दिल्ली: बीएलएस ई-सर्विसेज (BLS E-Services) के आईपीओ की आज शेयर मार्केट में धमाकेदार लिस्टिंग हुई। कंपनी का शेयर बीएसई पर 129% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ। इसका इश्यू प्राइस 135 रुपये था और यह 309 रुपये पर लिस्ट हुआ। यानी लिस्टिंग पर निवेशकों को हर शेयर पर 174 रुपये का फायदा हुआ है। एनएसई पर यह 126 परसेंट प्रीमियम के साथ 305 रुपये पर लिस्ट हुआ। सुबह 10.15 बजे यह 328.45 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। यह इसके लिस्टिंग प्राइस से 6.29% और इश्यू प्राइस से 143.30% अधिक है। कंपनी का आईपीओ 30 जनवरी को खुला था और एक फरवरी को बंद हुआ था। 310.90 करोड़ रुपये का यह इश्यू 162.40 गुना सब्सक्राइब हुआ था। सभी तरह के निवेशकों ने इसमें दिलचस्पी दिखाई थी। एनआईआई कैटगरी में यह 300.06 गुना सब्सक्राइब हुआ था जबकि रिटेल इन्वेस्टर्स कैटगरी में इसे 236.66 गुना बोलियां मिली थीं। इसी तरह क्यूआईबी में इसे 123.30 गुना बोलियां मिली थीं। कंपनी ने इस आईपीओ के लिए प्राइसबैंड 129-135 रुपये तय किया था।

2016 में स्थापित यह कंपनी पोर्टल के जरिए एंड-टु-एंड इंटिग्रेटेड सॉल्यूशंस मुहैया कराती है। कंपनी का कहना है कि इस इश्यू से जुटाई जाने वाली रकम से वह अपने टेक्नोलॉजी इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करेगी। यह कंपनी बीएलएस इंटरनेशनल की सब्सिडियरी है। यह कंपनी सरकार और सर्विस पार्टनर्स द्वारा दी जाने वाली विभिन्न सर्विसेज के एक्सेस के लिए पोर्टल चलाती है। इस आईपीओ में 75% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, रिटेल निवेशकों के लिए 10% और QIB के लिए 10% रिजर्व रखा गया था। साथ ही 23.03 लाख शेयर बीएलएस इंटरनेशनल के शेयरहोल्डर्स के लिए रिजर्व रखे गए थे। कंपनी ने उन्हें प्रति शेयर सात रुपये की छूट दी थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.