म्युचुअल फंड पर बढ़ रहा निवेशकों का भरोसा, जितनी रखेंगे अवधि, उतना जबरदस्त मिलेगा रिटर्न

Updated on 03-09-2024 10:29 AM

 इंदौर। बढ़ती महंगाई के बीच बचत करना और उस बचत को कुछ इस अंदाज में निवेश करना कि भविष्य में एक अच्छी पूंजी हाथ में रहे। बचत को अच्छे रिटर्न की उम्मीद में निवेश के लिए इन दिनों म्युचुअल फंड यानी सिस्टमैटिक इंवेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) खूब लोकप्रिय हो रहे हैं।

बीते दो दशकों में म्युचुअल फंड या एसआइपी के प्रति रुझान तो बढ़ा ही है, साथ ही इनके प्रति समझ बढ़ाने के लिए उत्सुकता भी बढ़ी है। म्युचुअल फंड में निवेश और रिटर्न सीधे तौर पर समय के अनुक्रमानुपाती है यानी ज्यादा समय तो बेहतर रिटर्न। साथ ही छोटी पुंजी से टुकड़ों में निवेश की सुविधा भी देता है। देश में 1800 से ज्यादा योजनाएं उपलब्ध हैं। हर व्यक्ति अपनी पसंद से प्लान चुन सकता है। इसमें कमीशन भी एक से दो प्रतिशत के बीच ही लगता है। ऐसे में निवेशक पर अतिरिक्त बोझ नहीं आता है।

देश के विशेषज्ञ फंज मैनेजर आपका फंतड मैनेज करते हैं। इससे जोखिम सीमित हो जाता है। इसमें बैंकों की योजनाों की तरह किसी तरह का फिक्स ब्याज नहीं मिलता है। यह बाजार से लिंक्ड होता है। बीते वर्षों में म्युचुअल फंड के सालाना प्रदर्शन को देखते हुए 10 से 15 प्रतिशत तक सालाना रिटर्न मिलता देखा गया है।

म्युचुअल फंड में निवेश के लिए अवधि महत्वपूर्ण होती है। जितनी लंबी अवधि के लिए निवेश करेंगे रिटर्न उतना अच्छा मिलेगा। आपको 10 से 15 साल के लिए निवेश की योजना बनानी चाहिए। इसमें आप कुछ हजार रुपये प्रतिमाह से ही निवेश शुरू कर सकते हैं। ऐसे में आपकी नियमित बचत से ही आपको अच्छा निवेश विकल्प मिल जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.