नजारा से नजरें फेर रहे निवेशक, बिकवाली के दबाव में आज भी टूट रहा यह शेयर

Updated on 28-09-2022 06:20 PM
ऑनलाइन गेमिंग पर मंगलवार 28 फीसदी कर लगाने की तैयारी की खबर और तमिलनाडु कैबिनेट द्वारा सोमवार को राज्य में ऑनलाइन गेमिंग पर बैन लगाने के लिए अध्यादेश को मंजूरी दिए जाने के बाद लगातार दूसरे दिन Nazara Technologies के शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है। 

मंगलवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ यह स्टॉक आज भी लाल निशान पर खुला। इंट्रा-डे ट्रेड में बीएसई पर सुबह 10.06 बजे नज़ारा टेक्नोलॉजीज (Nazara Technologies Ltd share) के शेयर 1.56 प्रतिशत गिरकर 647.95 रुपये पर आ गए थे। बता दें कि नज़ारा टेक्नोलॉजीज मुख्य रूप से भारत और दुनिया भर में कंज्यूमर  बेस्ड गेम/अन्य सामग्री की सब्सक्राइबन/डाउनलोड करने और डिजिटल सेवाएं देती है। यह स्टॉक बिग बुल रहे राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में भी है।

कंपनी के शेयरों का हाल

यह स्टॉक 22 जून, 2022 को 484 रुपये के 52-वीक के निचले स्तर और 11 अक्टूबर, 2021 को 1,677 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था। हालांकि, पिछले एक हफ्ते में नजारा के शेयर 12 फीसद से अधिक टूट चुके हैं। जबकि, पिछले इस साल अब तक 43.64 फीसदी की गिरावट आई है।


मार्च 2021 में आया था आईपीओ

ऑनलाइन गेमिंग कंपनी नजारा टेक का आईपीओ पिछले साल मार्च में आया था। Nazara Technologies  के आईपीओ की 79% प्रीमियम पर शानदार लिस्टिंग हुई थी। इस आईपीओ का इश्यू प्राइस 1101 रुपये था इसके मुकाबले NSE पर 1926.75 रुपये और BSE पर 1971 पर लिस्टिंग हुई थी। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.