तिमाही नतीजों से गदगद निवेशक जमकर लगा रहे इस शेयर पर दांव

Updated on 01-11-2022 07:13 PM
केनरा बैंक के शेयर (Canara Bank share) मंगलवार के इंट्रा-डे ट्रेड में बीएसई पर 2.5 फीसदी की बढ़त के साथ 297.35 रुपये के तीन साल के हाई पर पहुंच गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी सितंबर के शानदार तिमाही नतीजों के बाद देखने को मिल रही है। दरअसल, इस सरकारी बैंक को जुलाई से सितंबर के बीच तगड़ा मुनाफा हुआ है। केनरा बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 89 प्रतिशत बढ़कर 2,525 करोड़ रुपये हो गया। बैंक को पिछले वित्त वर्ष (2021-22) की समान अवधि में 1,333 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

आय में भी इजाफा
आलोच्य तिमाही में केनरा बैंक की कुल आय भी बढ़कर 24,932.19 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 21,331.49 करोड़ रुपये थी। बैंक की 30 सितंबर, 2022 तक सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) घटकर सकल अग्रिम का 6.37 प्रतिशत रह गयी। सितंबर, 2021 के अंत में यह 8.42 प्रतिशत थी। इस दौरान उसका शुद्ध एनपीए भी 3.22 प्रतिशत से घटकर 2.19 प्रतिशत रह गया।

झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में भी शामिल
केनरा बैंक (Canara Bank) के जुलाई-सितंबर 2022 तिमाही के शेयरहोल्डिंग डेटा के मुताबिक, राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में बैंक के 26,847,400 शेयर हैं। यानी, बैंक में उनकी 1.48 पर्सेंट हिस्सेदारी है। दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला का 14 अगस्त 2022 को निधन हो गया है।   



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.