इस IPO पर दांव लगाने वाले निवेशकों को लगा झटका, लिस्टिंग के दिन 11 प्रतिशत लुढ़का शेयर

Updated on 15-11-2022 05:54 PM

किसी कंपनी के आईपीओ (IPO) पर निवेशक इस उम्मीद के साथ दांव लगाता है कि उसे लिस्टिंग के दिन से ही फायदा मिलना शुरू हो जाएगा। लेकिन इस मामले में फ्यूजन माइक्रोफाइनेंस (Fusion Micro Finance) का आईपीओ निवेशकों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया है। कंपनी ने स्टॉक मार्केट में आज डेब्यू किया है। लेकिन फ्यूजन माइक्रोफाइनेंस के शेयर 2.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 360.50 रुपये के लेवल पर बीएसई में लिस्ट हुए। दोपहर 12.12 मिनट पर कंपनी के शेयर का भाव 11 लुढ़क कर 327 रुपये के लेवल पर आ गया है। वहीं, प्री-ओपनिंग सेशन में तो कंपनी के शेयरों का और बुला हाल था। तब एक समय फ्यूजन माइक्रोफाइनेंस के स्टॉक का भाव 32 प्रतिशत तक टूट गया था। बता दें, कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 350 रुपये से 368 रुपये तय किया था। 

कंपनी का कारोबार क्या है?

नई दिल्ली हेडक्वॉर्टर वाली कंपनी देश भर में महिलाओं को फाइनेंशियल सर्विसेज उपलब्ध कराती है। कंपनी का बिजनेस ज्वाइंट लायबिलिटी ग्रुप लेडिंग मॉडल पर चलता है, जिसमें कुछ महिलाएं मिलकर एक ग्रुप (ग्रुप में आमतौर पर 5 से 7 महिलाएं होती हैं) बनाती हैं। ग्रुप में महिलाएं एक-दूसरे के लोन की गारंटी देती है। वर्तमान में कंपनी के पास 2.9 मिलियन एक्टिव यूजर्स हैं और 966 ब्रांच का नेटवर्क है। भारत में 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 377 जिलों में फैले 9,262 स्थायी कर्मचारी हैं। बत दें, फ्यूजन माइक्रोफाइनेंस का आईपीओ 2 नवंबर 2022 को सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हुआ था और यह शुक्रवार 4 नवंबर तक दांव लगाने के लिए खुला था।

SME के लिए सिक्योर्ड लोन इकाई खोलने की तैयारी

फ्यूजन माइक्रोफाइनेंस के आईपीओ में 600 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर का फ्रेश इश्यू और प्रमोटर्स, मौजूदा शेयरहोल्डर्स की तरफ से 13,695,466 शेयरों का ऑफर ऑफ सेल (OFS) था। कंपनी, SME के लिए सिक्योर्ड लोन इकाई खोलने की तैयारी में है। बता दें, 1104 करोड़ रुपये के इस आईपीओ को मिला जुला-रिस्पॉस मिला था। सब्सक्रिप्शन के दौरान कंपनी के आईपीओ को 2.95 प्रतिशत बोलियां प्राप्त हुई थीं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.