इस शेयर में 1 लाख लगाने वाले निवेशकों को 7 महीने में मिले 25 लाख, मिला 2600 फीसदी का छप्परफाड़ रिटर्न

Updated on 23-06-2023 07:25 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में अगर मुनाफा कमाना हो तो सही स्टॉक में निवेश करना जरूरी है। शेयर को कब खरीदना और बेचना है इसपर ही निवेशकों का मुनाफा तय होता है। पिछले महीनों में कई ऐसे शेयर हैं जिन्होंने बाजार में गिरावट के बाद भी निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। निवेशकों पर धन की बारिश की है। आज हम आपको एक ऐसे ही शेयर (Remedium Lifecare Ltd) के बारे मे बताने जा रहे हैं, जिसने सिर्फ 7 महीनों में ही निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया है। इस शेयर में अभी भी तेजी बनी हुई है। लॉन्ग टर्म में इस शेयर में निवेश करने वाले करोड़पति हो गए हैं। निवेशकों को उम्मीद है कि इस शेयर में आने वाले समय में और उछाल आ सकता है। हालांकि आप किसी भी शेयर में निवेश करने से पहले एक बार अपने वित्तीय सलाहाकार से बात जरूर कर लें। ऐसा नहीं करने पर आपको आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ सकता है। आइए आपको बताते हैं इस शेयर के बारे में।

निवेशकों को किया मालामाल

निवेशकों को मालामाल करने वाला यह शेयर रिमेडियम लाइफकेयर लिमिटेड का है। इस शेयर में लगातार तेजी देखी जा रही है। आज भी इस शेयर में उछाल आया है और यह 4 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ 3,929.95 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। यह शेयर पिछले 7 महीनों में 2600 फीसदी से ज्यादा चढ़ चुका है। पिछले 1 महीने में रिमेडियम लाइफकेयर लिमिटेड के शेयरों ने निवेशकों को 58 फ़ीसदी का रिटर्न दिया है। इसके शेयर ₹2200 के लेवल से ₹3463 तक पहुंच चुके हैं।


कभी 12 रुपये का था शेयर

अगर बात पिछले 3 साल की करें तो रिमेडियम लाइफ केयर के शेयरों ने निवेशकों को 14500 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। 20 दिसंबर 2022 को रिमेडियम लाइसेंस के शेयर ₹141 के भाव पर थे जिन्होंने अब तक निवेशकों को 2350% का रिटर्न दिया है। बात 5 साल पहले की करें तो 22 जून 2018 को रिमेडियम लाइफ केयर के शेयर का भाव ₹12 था जो अब 30,000 फीसदी के रिटर्न के साथ 3463 रुपये के भाव पर पहुंच गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.