अधिक से अधिक युवाओं को भर्ती प्रक्रिया में शामिल करें : कलेक्टर

Updated on 07-02-2024 05:39 PM

जगदलपुर। देश की प्रतिष्ठित सेवा भारतीय सेना के अग्निवीर में युवाओं की भर्ती हेतु कलेक्टर विजय दयाराम के. की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। जिला कार्यालय के आस्था कक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर विजय ने कहा कि बस्तर संभाग और जिले से अधिक अधिक युवाओं की अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में सहभागिता हो इसके लिए रोजगार कार्यालय, नेहरू युवा केंद्र को अधिक मेहनत करने की जरूरत है। उन्होंने इसके लिए समय-सारिण बनाकर उसका क्रियान्वयन करने पर जोर दिया। साथ ही जिले में अग्निवीर भर्ती के अधिक पंजीयन करवाने के लिए निर्देश दिए।

कलेक्टर ने एक्स आर्मी मैन समूह के सदस्यों को युवाओं में अग्निवीर भर्ती के लिए प्रोत्साहित करने सहित शारीरिक दक्षता, लिखित परीक्षा की तैयारी करवाने में आवश्यक सहयोग करने कहा। पुलिस अधीक्षक सलभ सिन्हा ने कहा कि युवाओं को भर्ती प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता के लिए बटालियन और सीआरपीएफ के अधिकारियों द्वारा भी प्रशिक्षण देने में सहयोग किया जाएगा। बैठक में अपर कलेक्टर सीपी बघेल, रोजगार अधिकारी श्वेता वर्मा, एक्स आर्मी मैन और नेहरू युवा केंद्र के प्रभारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.