iPhone बनाने वाली ऐपल अब 78,000 से अधिक मकान बनाने की तैयारी में, जानिए क्या है प्लान

Updated on 08-04-2024 01:49 PM
नई दिल्ली: आईफोन (iPhone) बनाने वाली अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी ऐपल (Apple) भारत में 78,000 से अधिक मकान बनाने की तैयारी में है। ऐपल ने पिछले ढाई साल में भारत में 150,000 डायरेक्ट जॉब पैदा किए हैं। अब ऐपल ईकोसिस्टम चीन और वियतनाम के इंडस्ट्रियल हाउसिंग के तर्ज पर भारत में भी अपने फैक्ट्री कर्मचारियों को आवासीय सुविधाएं प्रदान करने की तैयारी में है। सरकारी अधिकारियों के मुताबिक ऐपल के कॉन्ट्रैक्ट मैन्यूफैक्चरर्स और सप्लायर्स अपने कर्मचारियों के लिए मकान बनाने की योजना बना रहे हैं। इनमें
फॉक्सकॉन, टाटा और Salcomp भी शामिल हैं। ये मकान पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत बनाए जा रहे हैं। इस योजना के तहत 78,000 से अधिक यूनिट्स का निर्माण किया जाना है। इनमें से तमिलनाडु को सबसे ज्यादा करीब 58,000 मकान मिलेंगे।

तमिलनाडु में सबसे ज्यादा मकान स्टेट इंडस्ट्री प्रमोशन कॉरपोरेशन ऑफ तमिलनाडु द्वारा बनाए जा रहे हैं। टाटा ग्रुप और एसपीआर इंडिया भी घर बना रहे हैं। योजना के तहत, केंद्र सरकार 10-15% फंडिंग प्रदान करेगी जबकि बाकी पैसा राज्य सरकारें और कंपनियां देंगी। अधिकारियों ने कहा कि निजी क्षेत्र को निर्माण और हैंडओवर की प्रक्रिया 31 मार्च, 2025 को खत्म होने वाले फाइनेंशियल ईयर में पूरा होने की संभावना है। एक अधिकारी ने कहा, 'इस योजना का मकसद एफिशियंसी में सुधार करना और खासतौर पर प्रवासी महिला कर्मचारियों को सुरक्षा प्रदान करना है। इनमें से अधिकांश की उम्र 19 से 24 वर्ष के बीच है। अधिकारियों ने कहा कि खासकर महिलाओं के लिए एक ही लोकेशन पर इतनी बड़ी हाउसिंग योजना भारत में अपनी तरह की पहली स्कीम है। अधिकांश कर्मचारी किराये पर रहते हैं और फैक्ट्रीज तक पहुंचने के लिए उन्हें बसों में घंटों यात्रा करनी पड़ती है। चूंकि कई कर्मचारी महिलाएं हैं, इसलिए इससे सुरक्षा संबंधी समस्याएं भी पैदा होती हैं।

फैक्ट्री के करीब मकान

अधिकारियों के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री लोकेशन सेंसिटिव है और उसे एक बड़े हवाई अड्डे के पास होना चाहिए, ताकि कार्गो को आसानी से बाहर भेजा जा सके। सरकार वर्कर्स के लिए आरामदायक हाउसिंग सुनिश्चित करना चाहती है क्योंकि उनमें से कई देश के विभिन्न हिस्सों से आते हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय के सचिव एस कृष्णन ने ईटी को बताया कि आपको यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि वर्कर्स को फैक्ट्री के करीब अच्छी क्वालिटी वाले मकान दिए जाएं। इससे उत्पादकता और काम की स्थिति में सुधार होता है। भारत में ऐपल के लिए आईफोन के सबसे बड़े सप्लायर फॉक्सकॉन को 35,000 मकान मिलेंगे। कंपनी की फैक्ट्री तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर में है। फॉक्सकॉन में अभी 41,000 वर्कर्स काम करते हैं जिनमें से 75% महिलाएं हैं।

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स होसुर फैसिलिटी में अपने कर्मचारियों के लिए 11,500 यूनिट बना रही है। टाटा मुख्य रूप से घरेलू उपयोग और निर्यात के लिए आईफोन इनक्लोजर्स बनाती है। ऐपल के लिए पावर एडेप्टर, इनक्लोजर और मैग्नेटिक्स बनाने वाली Salcomp 3,969 हाउसिंग यूनिट का इस्तेमाल करेगी। इस बारे में ऐपल, फॉक्सकॉन और Salcomp ने सवालों का जवाब नहीं दिया। भू-राजनीतिक तनाव के बीच अमेरिका और चीन बाजारों में सुस्ती आई है। इस कारण ऐपल भारत पर फोकस कर रही है जो दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन मार्केट है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.