IPL-2025 14 मार्च से, 25 मई को खेला जाएगा फाइनल:टीमों को तीन सीजन का शेड्यूल मिला

Updated on 22-11-2024 01:44 PM

IPL का अगला सीजन 14 मार्च से शुरू होगा और इसका फाइनल 25 मई को खेला जाएगा। IPL ने इसकी जानकारी टीमों को गुरुवार को भेजे ईमेल में दी है। क्रिकइंफो के मुताबिक, IPL ने सभी टीमों को अगले तीन सीजन का ड्राफ्ट शेड्यूल भेजा है, लेकिन संभावना है कि ये अंतिम तारीखें होंगी।

2026 सीजन 15 मार्च से 31 मई के बीच खेला जाएगा, जबकि 2027 सीजन 14 मार्च से 30 मई के बीच खेला जाएगा। 2025 सीजन में 74 मैच होंगे, जो पिछले तीन सीजन के बराबर है। हालांकि, इसके बारे में IPL या BCCI की ओर से अब तक कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है।

IPL ने तीनों सीजन के विंडो में विदेशी खिलाड़ियों की उपस्थिति का दावा किया

IPL के भेजे ईमेल में दावा किया गया है कि अगले तीनों सीजन के लिए विदेशी खिलाड़ियों ने अपनी उपलब्धि पर सहमति दे दी है। विदेशी खिलाड़ियों को उनके बोर्ड से इस दौरान खेलने की मंजूरी मिल गई है। इसमें पाकिस्तान शामिल नहीं है।

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने तीनों सीजन के लिए दी सहमति

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने अपने घरेलू और इंटरनेशनल क्रिकेटरों दोनों को IPL 2025 सीजन में खेलने की मंजूरी दे दी है। 2026 में फरवरी-मार्च में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम पाकिस्तान के साथ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। यह सीरीज 18 मार्च से पहले समाप्त हो जाएगाी। साल 2027 सीजन को दौरान टेस्ट क्रिकेट के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मार्च में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एकमात्र टेस्ट खेला जाएगा। उसके बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी IPL के लिए उपलब्ध रहेंगे।

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने भी सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में शामिल खिलाड़ियों की लिस्ट दी है, जो IPL के अगले तीन सीजन में उपलब्ध रहेंगे। हालांकि, इस सूची से इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स का नाम गायब है। स्टोक्स IPL 2025 की मेगा ऑक्शन में शामिल नहीं हैं। 2025 और 2027 के बीच पूरी तरह से उपलब्ध रहने वाले खिलाड़ियों की सूची में जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, जोस बटलर, ब्रायडन कार्स, जैक क्रॉली, सैम करन, बेन डकेट, विल जैक्स, लियाम लिविंगस्टोन, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, ओली स्टोन और रीस टॉप्ली का नाम शामिल है।

श्रीलंका क्रिकेट ने भी दी सहमित 

श्रीलंका क्रिकेट ने कहा है कि उसके खिलाड़ी 2025 सीजन के लिए पूरी तरह से उपलब्ध रहेंगे। 2026 और 2027 से पहले रिटेन किए गए खिलाड़ी फिर से उपलब्ध रहेंगे।

बांग्लादेश ने 13 खिलाड़ियों की भेजी है लिस्ट

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने तीन साल की अवधि में प्रत्येक खिलाड़ी के लिए अलग-अलग उपलब्धता के साथ 13 नाम भेजे हैं। इस सूची में तस्कीन अहमद, लिटन दास, महेदी हसन, शाकिब अल हसन, रिशाद हुसैन, तौहीद हृदॉय, शोरफुल इस्लाम, शोहिदुल इस्लाम, हसन महमूद, मेहदी हसन मिराज, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा, तंजीन हसन साकिब शामिल हैं।

इसके अलावा साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे के खिलाड़ी पूरी तरह से उपलब्ध रहेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए विराट कोहली के बल्ले से वनडे शतक निकलना हमेशा से एक अलग अहसास कराता है। करियर के इस मोड़ पर उनके शतकों का…
 29 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के मेंस टी20 क्रिकेट इवेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर 2026 को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला जापान के…
 29 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने अनुसार दुनिया का सबसे परफेक्ट और अल्टीमेट वनडे बल्लेबाज तैयार किया है। ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स के साथ एक खास…
 29 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम के अतरंगी आर्मी ट्रेनिंग ड्रिल्स और मैदान पर खराब फील्डिंग के किस्से तो अक्सर सामने आते रहते हैं, लेकिन अब पाकिस्तान विमेंस क्रिकेट टीम…
 29 September 2026
नागोया: इसे कहते हैं अचूक निशाना। भारत की बेटी नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स के 75 साल के इतिहास में पहली बार वो कर दिखाया, जिसका इतिहास स्वर्णिम अक्षरों में…
 29 September 2026
नागोया: नीरू ढांडा ने एशियाई खेलों की महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में मंगलवार को इतिहास रचते हुए भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 28 अंक के साथ नया…
 28 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का पुराना अंदाज देखने को मिला। मैच की पहली पारी में फील्डिंग के दौरान उन्होंने रवींद्र…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को एक आसान और बड़ी…
 28 September 2026
निशिन (जापान): भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश और खराब मैदान के कारण टॉस तक नहीं हो सका। बीसीसीआई ने बताया कि बारिश…
Advt.