26 मई को हो सकता है IPL फाइनल 5 दिन बाद टी-20 वर्ल्ड कप

Updated on 22-01-2024 05:26 PM

IPL का 17वां संस्करण 22 मार्च से शुरू हो कर 26 मई तक चल सकता है। इसके 5 दिन बाद ही 1 जून से वेस्टइंडीज और अमेरिका में टी-20 वर्ल्ड कप शुरू हो जाएगा। भारत इस टूर्नामेंट को 17 साल से नहीं जीत सका है, टीम को एकमात्र सफलता 2007 में मिली थी।

टीम इंडिया IPL फाइनल के ठीक बाद 3 बार वर्ल्ड कप खेलने उतरी और हर बार टीम ग्रुप स्टेज भी पार नहीं कर सकी। इस बार भी टीम इंडिया के टी-20 स्क्वॉड में शामिल रहने वाले सभी खिलाड़ी IPL में व्यस्त रहेंगे। ऐसे में सभी को एकसाथ तैयारी का बहुत कम टाइम मिलेगा।

फाइनल शेड्यूल घोषित नहीं हुआ
IPL के 17वें सीजन का ऑफिशियल शेड्यूल लोकसभा चुनाव की तारीखों के कारण अब तक घोषित नहीं हुआ है। लोकसभा चुनाव के दौरान IPL प्लेयर्स की सिक्योरिटी का मुद्दा गरमाया रहता है। इसलिए BCCI ने अब तक शेड्यूल जारी नहीं किया।

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, BCCI ने IPL की तारीखें तय कर ली हैं। टूर्नामेंट 22 मार्च से शुरू होकर 26 मई तक चलेगा। चुनाव की तारीखें सामने आते ही IPL तारीखों को भी ऑफिशियल कर दिया जाएगा। टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स है।

IPL के बाद कभी वर्ल्ड कप नॉकआउट नहीं खेल सका भारत
IPL फाइनल अगर 26 मई को ही हुआ तो 5 दिन बाद ही टी-20 वर्ल्ड कप भी शुरू हो जाएगा। हालांकि, टीम इंडिया का पहला मैच 9 दिन बाद 5 नवंबर को होगा। लेकिन खिलाड़ियों को फिर भी टूर्नामेंट के लिए एकसाथ प्रैक्टिस करने का बहुत कम समय मिलेगा।

टी-20 वर्ल्ड कप अब तक 8 बार खेला गया। इनमें 3 बार टूर्नामेंट IPL फाइनल के 20 दिन के अंदर ही शुरू हो गया, तीनों बार टीम इंडिया ग्रुप स्टेज भी पार नहीं कर सकी। इसके अलावा 5 में से 4 बार टीम नॉकआउट स्टेज तक पहुंची। टीम 2 बार सेमीफाइनल से बाहर हुई, एक बार रनर-अप रही और एक ही बार चैंपियन भी बनी।

2012 में IPL के 3 महीने बाद टूर्नामेंट होने के बावजूद टीम इंडिया सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी थी। टीम ने एकमात्र खिताब 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीता था। तब तक IPL शुरू नहीं हुआ था।

विदेशी प्लेयर्स भी फाइनल तक भारत में रहेंगे
IPL से पहले ही सभी देशों के क्रिकेट बोर्ड ने कह दिया है कि उनके प्लेयर्स टूर्नामेंट खेलने के लिए फाइनल तक अवेलेबल रहेंगे। ऐसे में बाकी टीम के प्लेयर्स को भी एकसाथ तैयारी करने के लिए कम ही समय मिलेगा। हालांकि प्लेऑफ में नहीं पहुंचने वाली टीमों के प्लेयर्स जरूर नेशनल टीम के साथ 26 मई से पहले ही जुड़ सकते हैं।

5 दिन पहले खत्म होगा WPL
IPL से पहले विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) भी होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टूर्नामेंट 22 फरवरी से 17 मार्च तक चल सकता है। इसके 5 दिन बाद ही IPL के भी शुरू होने की संभावनाएं हैं। WPL का ऑफिशियल शेड्यूल इसी सप्ताह घोषित किया जा सकता है।

WPL के सभी मैच बेंगलुरु और दिल्ली के 2 शहरों में होंगे लेकिन IPL में सभी मैच 10 टीमों के 10 अलग-अलग स्टेडियम में होंगे। मुंबई इंडियंस WPL की डिफेंडिंग चैंपियन है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.