'कालीन भैया' से मिले IPL स्टार रिंकू सिंह, इंटरनेट पर बवाल काट रही वायरल तस्वीर

Updated on 19-06-2023 08:52 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2023 में अपने बल्ले से कोहराम मचाने वाले रिंकू सिंह तकरीबन हर वक्त चर्चा में रहते हैं। वह हाल ही में आईपीएल के बाद छुट्टियां मानाने के लिए मालदीव गए हुए थे। उन्होंने वहां से अपनी कुछ हॉट तस्वीरें भी शेयर की थीं। हालांकि रिंकू अब एक बार फिर सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, वह अब बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर पंकज त्रिपाठी से मिले हैं, जिनको सब 'कालीन भैया' के नाम से जानते हैं। उनकी और रिंकू की एक फोटो भी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

कालीन भैया से मिले रिंकू सिंह
विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह ने सोशल मीडिया के सबसे चर्चित प्लेटफॉर्म में से एक ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की है। उस फोटो में रिंकू बॉलीवुड के सीनियर एक्टर पंकज त्रिपाठी के साथ खड़े हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो की केप्शन में रिंकू ने लिखा 'कालीन भैया'। इसके अलावा उन्होंने हैशटैग पंकज त्रिपाठी भी लिखा। बता दें कि पंकज त्रिपाठी ने मिर्जापुर वेब सीरीज में कालीन भैया का रोल निभाया था। उनका कालीन भैया का करेक्टर फैंस को काफी ज्यादा पसंद आया था। अब दर्शक पंकज को अक्सर कालीन भैया ही कहते हुए नजर आते हैं, जैसे रिंकू ने कहा।

आईपीएल 2023 में खूब बोला रिंकू का बल्ला
26 साल के रिंकू सिंह ने आईपीएल 2023 में कुल 14 मुकाबले खेले थे, जिनमें उन्होंने 59.25 की शानदार औसत से बल्लेबाजी करते हुए 474 रन बनाए थे। इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में रिंकू के बल्ले से 4 अर्धशतक भी देखने को मिले थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इस सीजन नाबाद 67 रन रहा था।

वेस्टइंडीज दौरे पर मिल सकता है मौका
आईपीएल में धमाल मचाने के बाद अब रिंकू सिंह बहुत जल्द टीम इंडिया की नीली जर्सी में अपना कहर बरपाते हुए नजर आ सकते हैं। टीम इंडिया जुलाई में वेस्टइंडीज का दौरा करने जा रही है, जहां पर वह 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मुकाबले खेलने वाले हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि टी20 में रिंकू इस दौरे पर अपना डेब्यू करते हुए नजर आ सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.