IPL अब भी इंटरनेशनल टी-20 से पीछे:एक ओवर में नहीं लगे 6 सिक्स, 300+ स्कोर भी अब तक नहीं बना

Updated on 21-03-2024 02:03 PM

2 दिन बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 17वां सीजन शुरू हो रहा है। 2008 से अब तक लीग के 16 सीजन हुए हैं। इनमें एक हजार से भी ज्यादा मैच खेले जा चुके हैं। हर साल नए रिकॉर्ड बनते हैं, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट के कुछ रिकॉर्ड ऐसे ऐसे भी हैं जो अब तक इस लीग में नहीं बने हैं।

IPL में अब तक कोई टीम एक पारी में 300+ का स्कोर नहीं बना सकी है। इतना ही नहीं, एक ओवर में 6 सिक्स भी नहीं लगे। ऐसे ही टॉप-5 रिकॉर्ड के बारे में विस्तार से जानते हैं।

1. सबसे बड़ा स्कोर: नेपाल ने 300+ रन बनाए
IPL में सबसे बड़ा स्कोर 2013 में बेंगलुरु ने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ बनाया था। तब बेंगलुरु ने 5 विकेट पर 263 रन बनाए थे। इंटरनेशनल में इससे बड़ा स्कोर अब तक तीन बार बन चुका है। साल 2023 में ही नेपाल ने मंगोलिया के खिलाफ 300+ का स्कोर टी-20 इंटरनेशनल में पहली बार बनाया। हालांकि, यह रिकॉर्ड IPL 2023 के बाद बना है।

IPL 2023 के पहले हाईएस्ट स्कोर 2019 में अफगानिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ (278/3) बनाया था। इस मैच में हजरतुल्लाह जाजई ने 16 छक्कों की मदद से 162* रन बनाए थे। यह भी अब तक नहीं टूटा है।

2. डबल हैट्रिक: IPL में कभी नहीं, इंटरनेशनल टी-20 में चार बार
IPL में अब तक कोई खिलाड़ी डबल हेट्रिक नहीं ले सका है। लगातार चार गेंदों में चार विकेट लेने को डबल हैट्रिक कहा जाता है। इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट में ऐसा 4 बार हो चुका है। श्रीलंका के लसिथ मलिंगा और अफगानिस्तान के राशिद खान साल 2019, आयरलैंड के कर्टिस कैंपर साल 2021 और वेस्ट इंडीज के जेसन होल्डर साल 2022 में यह कारनामा कर चुके हैं। IPL में अभी तक यह रिकॉर्ड कोई नहीं बन पाया।

3. फास्टेस्ट हाफ सेंचुरी: यशस्वी 2023 में एक बॉल से पीछे रहे थे
टी-20 वर्ल्ड कप 2007 में युवराज ने इंग्लैंड के खिलाफ एक ओवर में छह छक्के जड़े। उन्होंने 12 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। यह रिकॉर्ड इंटरनेशनल या IPL में नहीं टूटा है।

हालांकि, पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स के ओपनर यशस्वी जायसवाल यह रिकॉर्ड तोड़ने से 2 बॉल और रिकॉर्ड की बराबरी करने से एक बॉल दूर रह गए थे। 11 मई, 2023 को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जायसवाल ने सिर्फ 13 गेंदों पर 50 रन बनाए थे।

4. सबसे बड़ी पार्टनरशिप: IPL की जोड़ी 29 रन दूर
IPL में सबसे बड़ी साझेदारी RCB के विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के बीच साल 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ हुई थी। दोनों ने साथ 229 रन जोड़े थे। हालांकि, इंटरनेशनल क्रिकेट में दो बार 229 रन से ज्यादा की साझेदारी हो चुकी है।

साल 2019 में अफगानिस्तान के उस्मान गनी और हजरतुल्लाह जजई के बीच आयरलैंड के खिलाफ 236 रन की साझेदारी हुई। वहीं, इसी साल 15 फरवरी 2024 को जापान के दो बल्लेबाजों ने चीन के खिलाफ नाबाद 258 रन की पार्टनरशिप की थी।

5. एक ओवर में 6 छक्के: इंटरनेशनल टी-20 में दो बार लग चुके
IPL में कोई भी बल्लेबाज एक ओवर में लगातार छह छक्के लगाने में सफल नहीं हो पाया है। इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट में ऐसा 2 बार हो चुका है। भारत के युवराज सिंह और वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड इस फॉर्मेट के इंटरनेशनल मैचों में ऐसा कर चुके हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.