5-7 खिलाड़ी रिटेन करना चाहती हैं IPL टीमें:मेगा ऑक्शन इस साल के अंत में, पर्स में हो सकता है 20 करोड़ का इजाफा

Updated on 03-07-2024 02:29 PM

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीमों ने अगले तीन सीजन के लिए प्लेयर रिटेंशन की संख्या बढ़ाने का अनुरोध किया है। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 10 फ्रेंचाइजी की राय अलग-अलग रही, लेकिन अधिकांश ने पहले की तुलना में अधिक रिटेंशन की मांग की है। ज्यादातर टीमें अपने 5-7 खिलाड़ी रिटेन करना चाहती हैं। इसमें से एक ने आठ का सुझाव भी दिया है। वहीं कुछ टीमों ने कोई भी रिटेंशन नहीं होना चाहिए, ऐसा सुझाव दिया है।

मेगा ऑक्शन इस साल के अंत में हो सकता है। वहीं इम्पैक्ट प्लेयर नियम बने रहने की उम्मीद है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2021 में फ्रेंचाइजी को अधिकतम चार खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति दी थी। इसमें तीन से अधिक भारतीय और दो से अधिक विदेशी खिलाड़ी नहीं हो सकते थे।

मालिकों की एक मीटिंग में अंतिम होगा फैसला
रिपोर्ट के अनुसार, BCCI ने रिटेंशन पॉलिसी को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू की है। इस महीने के अंत में मालिकों की एक मीटिंग में अंतिम फैसले के बाद घोषणा होने की उम्मीद है। बैठक तब होने की उम्मीद है जब सभी मालिक हिस्सा लेने के लिए उपलब्ध होंगे।

क्या है खिलाड़ियों को रिटेन करने का नियम?
अभी नीलामी के लिए रिटेन के नियम के मुताबिक एक टीम ज्यादा से ज्यादा 4 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। वहीं एक खिलाड़ी को राइट टु मैच (RTM) कार्ड के साथ अपने साथ जोड़ा जा सकता था। ऐसे में टीमों को पांच खिलाड़ियों को रिटेन का मौका मिलता है। किसी भी टीम को अधिकतम 2 विदेशी खिलाड़ियों को रिटेन करने की इजाजत है।

टीमें पर्स की रकम भी बढ़ाना चाहती हैं
इसके अलावा टीमें ने ऑक्शन पर्स भी बढ़ाना चाहती हैं। इस बार पर्स में भी 20 करोड़ का इजाफा हो सकता है। अभी मेगा ऑक्शन में प्रत्येक टीम के पास नीलामी के लिए 100 करोड़ रुपए रहते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 406 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल कर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से वो इतिहास रच दिया जिसे क्रिकेट जगत सालों तक…
 01 October 2026
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में 406 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 117 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा कर वनडे क्रिकेट…
 01 October 2026
नई दिल्ली: डेनमार्क के खिलाफ यूईएफए नेशंस लीग के मुकाबले से ठीक पहले फुटबॉल जगत में एक बड़ा भूचाल आ गया है। पुर्तगाल के कप्तान और दुनिया के सर्वकालिक महानतम…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से हुआ। जहां पाकिस्तान टीम ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर फाइनल और गोल्ड मेडल मैच…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका से हो रहा है। निसिन स्थित ग्राउंड पर श्रीलंका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी…
 01 October 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ यानी आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप 2027 का बिगुल बज चुका है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद गुरुवार, 1 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के केप…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए 2 गोल्ड मेडल जीतने वाली चिकिता तनिपार्ती पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। चिकिता और अन्य तीरंदाजों की…
 30 September 2026
गुवाहाटी: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगी। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में…
Advt.