आज खुल रहा ड्रोन बनाने वाली कंपनी का आईपीओ, निवेश से पहले जान लें प्राइस बैंड सहित सभी डिटेल

Updated on 26-06-2023 07:55 PM
नई दिल्ली: ड्रोन बनाने वाली कंपनी आइडियाफोर्ज टेकनोलॉजी (IdeaForge Tech IPO) का आईपीओ आज खुलने जा रहा है। ऐसे लोग जो शेयर बाजार में सीधे निवेश से बचना चाहते हैं, उनके लिए आईपीओ सबसे अच्छा ऑप्शन है। 26 जून यानी सोमवार को आइडियाफोर्ज टेक (IdeaForge Tech IPO) कंपनी का आईपीओ खुल रहा है। यह आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी का यह आईपीओ 26 जून से लेकर 29 जून तक खुला रहेगा। एंकर निवेशकों को आवंटन 23 जून को किया जाएगा। कंपनी ने प्रति शेयर 638-672 रुपए का प्राइस बैंड तय किया है। वहीं इसका एक लॉट 22 शेयरों का है। अगर कोई निवेशक इसके अपर प्राइस बैंड से एक लॉट के लिए एप्लिकेशन लगाता है तो उसे 14,784 रुपये का इन्वेस्टमेंट करना होगा।

बता दें कि शेयर बाजार में पिछले दिनों कई कंपनियों के आईपीओ लॉन्च हुए हैं। इनमें से कुछ आईपीओ में निवेशकों को अच्छा मुनाफा हुआ है। हालांकि शेयर बाजार में बिना वित्तीय सलाहाकार से बात करे बिना किसी भी स्टॉक में निवेश न करें। ऐसा करने पर आपको आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ सकता है।

मिल रहा अच्छा रिस्पांस
आइडियाफोर्ज टेक (IdeaForge Tech IPO) आईपीओ के खुलने से पहले ही इसका जीएमपी (Grey Market Premium) 475 रुपये तक पहुंच गया। हालांकि, 19 जून को इस आईपीओ का जीएमपी 550 रुपये था। हालांकि आईपीओ का 450 रुपये के ऊपर रहना निवेशकों के लिए अच्छी बात है। बता दें कि आइडिया फोर्ज डुअल यूज़ यानी सिक्योरिटी और सिविल दोनों तरह के इस्तेमाल के लिए ड्रोन्स बनाती है। कंपनी के पास आर्मी, डीआरडीओ और स्टेट पुलिस के लिए ड्रोन्स बनाने के प्रोजेक्ट्स हैं।

कब होगी लिस्टिंग

बता दें कि IdeaForge Tech IPO का शेयर अलॉटमेंट 4 जुलाई, 2023 को किया जाएगा। इस आईपीओ की लिस्टिंग 7 जुलाई 2023 को BSE और NSE पर हो सकती है। ग्रे मार्केट में इस आईपीओ को जिस तरह से निवेशकों का रिस्पांस मिल रहा है। इससे इसकी अच्छी लिस्टिंग की उम्मीद की जा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.