25000 करोड़ रुपये का IPO, देश के सबसे बड़े आईपीओ को मिली सेबी की मंजूरी, जानें कौन है यह कंपनी

Updated on 25-09-2024 12:15 PM
नई दिल्ली: बाजार नियामक सेबी ने कार निर्माता कंपनी हुंडई मोटर्स और फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी के आईपीओ को मंजूरी दे दी है। हुंडई देश का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ लेकर आ रही है। इस आईपीओ का साइज 25 हजार करोड़ रुपये है। इस आईपीओ के अगले महीने यानी अक्टूबर में लॉन्च होने की उम्मीद है। इसका प्राइज बैंड क्या होगा, अभी इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। यह आईपीओ एलआईसी के बाद देश का सबसे बड़ा आईपीओ होगा। एलआईसी के आईपीओ का साइज 21 हजार करोड़ रुपये था। यह आईपीओ साल 2022 में आया था।

ओएफएस के तहत जारी किए जाएंगे शेयर


हुंडई ने आईपीओ के लिए सेबी के पास इस साल जून में अपना आईपीओ प्रॉस्पेक्टस दाखिल किया था। हुंडई इंडिया का आईपीओ हुंडई की कोरियाई पैरेंट द्वारा बिक्री के लिए एक ऑफर होगा। यानी ये शेयर ऑफर-फॉर-सेल (ओएफएस) के तहत जारी किए जाएंगे। कंपनी की ओर से कोई नया शेयर जारी नहीं किया जाएगा। कंपनी को इस ऑफर के माध्यम से अपनी इक्विटी का लगभग 17 फीसदी हिस्सा कम करने की उम्मीद है।

कितना है मार्केट कैप?


17 फीसदी हिस्सेदारी के लिए अनुमानित 3 बिलियन डॉलर की पेशकश से कंपनी का मार्केट कैप करीब 18 बिलियन डॉलर यानी 1.5 लाख करोड़ रुपये होने की उम्मीद है। बीएसई के आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में भारत की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी का मार्केट कैप 4 लाख करोड़ रुपये, एमएंडएम का 3.8 लाख करोड़ रुपये और टाटा मोटर्स का 3.6 लाख करोड़ रुपये है।

स्विगी को भी मिली मंजूरी


फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी के आईपीओ को भी मंजूरी मिल गई है। स्विगी के आईपीओ का साइज 11,700 करोड़ रुपये है। यह देश का अब तक का 5वां सबसे बड़ा आईपीओ होगा। बेंगलुरू स्थित इस कंपनी ने इस साल अप्रैल में सेबी के पास आईपीओ के लिए ड्राफ्ट पेपर दाखिल किए थे। स्विगी के 33 फीसदी हिस्सेदारी वाले सबसे बड़े शेयरधारक प्रोसस और सॉफ्टबैंक जैसे प्रमुख निवेशक ओएफएस के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी का कुछ हिस्सा बेच सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.