आज से खुल रहा है स्वास्तिक पाइप का आईपीओ

Updated on 29-09-2022 06:42 PM
 आईपीओ (IPO) में दांव लगाने वाले निवेशकों के लिए आज एक अच्छा मौका है। स्वास्तिक पाइप लिमिटेड (Swastik Pipe Limited) का आईपीओ गुरुवार यानी आज ओपन हो रहा है। कंपनी का आईपीओ 3 अक्टूबर तक खुला रहेगा। आइए जानते हैं कि कंपनी का प्राइस बैंड (Price Band) क्या है? साथ ही कंपनी कब तक शेयर बाजार में लिस्ट हो सकती है?

क्या है प्राइस बैंड

कंपनी का आईपीओ 29 सितंबर से 3 अक्टूबर 2022 तक खुला रहेगा। यानी जिन निवेशकों को इस आईपीओ में दिलचस्पी है वो इस दौरान कंपनी के शेयरों पर दांव लगा सकते हैं। कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 97 रुपये से 100 रुपये तक क रखा है। इस आईपीओ के लिए कंपनी के प्रमोटर्स ने शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये तय की है। बता दें, कंपनी ने आईपीओ का 50 प्रतिशत हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व रखा है। 

कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 7 अक्टूबर को हो सकता है। वहीं, कंपनी शेयर बाजार में 12 अक्टूबर 2022 को डेब्यू कर सकती है। 

कंपनी के विषय में 

संदीप बंसल, अनुपमा बंसल, शाश्वत बंसल और गीता देवी अग्रवाल द्वारा प्रमोटेड, स्वास्तिक पाइप 1973 से माइल्ड स्टील और कार्बन स्टील इलेक्ट्रिक-रेसिस्टेंस-वेल्डेड (ERW) ब्लैक और गैल्वेनाइज्ड पाइप और ट्यूब का निर्माण और निर्यात करता है। इसके हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 20,000 मीट्रिक टन प्रति माह की उत्पादन क्षमता के साथ दो मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं। आईपीओ से जुटाए गए रकम को कंपनी अपनी कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं के लिए उपयोग किया जाता है। इसके प्रमुख ग्राहकों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, बीएचईएल, कोल इंडिया, डीएमआरसी, ईआईएल, हिंदुस्तान जिंक, एलएंडटी, नाल्को, एनटीपीसी, एबीबी लिमिटेड आदि शामिल हैं। इसके मार्की ग्राहक यूएसए, यूके, यूएई, ऑस्ट्रेलिया, कतर, जर्मनी से लेकर बेल्जियम, मॉरीशस, इथियोपिया और कुवैत समेत कई देशों में फैले हुए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को दो दिन से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा था। बीएसई सेंसेक्स 640 अंक के फायदे में रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी…
 11 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए डिविडेंड (लाभांश) देने से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब बैंक अपने शेयरधारकों को अपने…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: केवीएस मणियन बैंकिंग जगत में जाना-माना नाम हैं। वह फेडरल बैंक के एमडी और सीईओ हैं। सितंबर 2024 में उन्‍होंने इस बैंक की कमान संभाली थी। इस बैंक का…
 11 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंस्ट्रीज अमेरिका में बनने वाली ऑयल रिफाइनरी में निवेश करेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसका दावा किया है। इसके लिउ उन्होंने रिलायंस को…
 11 March 2026
नई दिल्ली: क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में पिछले कई दिनों से उतार-चढ़ाव बना हुआ है। क्रिप्टो मार्केट कैप कभी कुछ बढ़ता है तो अगले ही पल उसमें गिरावट आ जाती है। बिटकॉइन समेत…
 11 March 2026
मुंबई: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत में एलपीजी और नेचुरल गैस की सप्लाई बाधित हुए है। इसका असर कुछ शहरों में दिखना भी शुरू हो गया है। लेकिन आज भारतीय…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पिछले कुछ वर्षों के दौरान देश के टियर-2 और टियर-3 शहरों में खूब ग्रोथ हो रहा है। इन छोटे शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए सरकार…
 11 March 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भारत में कच्चे तेल के आयात पर असर पड़ा है। इसे देखते हुए कुछ दिनों पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को…
 09 March 2026
नई दिल्ली: देश में गुरुग्राम और मुंबई जैसे शहरों में प्रॉपर्टी की कीमत दुबई से भी ज्यादा पहुंच चुकी है। लेकिन देश के कई छोटे शहरों में भी लग्जरी अपार्टमेंट्स की…
Advt.