आज खुला इस कंपनी का IPO, 23 जून तक कर सकते हैं निवेश, GMP से लेकर लिस्टिंग डेट तक सभी डिटेल

Updated on 20-06-2023 08:00 PM
नई दिल्ली: बाजार में इस समय कई कंपनियां अपने आईपीओ (IPO) लेकर आई हैं। इस हफ्ते भी कई कंपनियों के आईपीओ बाजार में खुलने वाले हैं। अगर आप आईपीओ में निवेश करना पसंद करते हैं तो आपके लिए यह अच्छा मौका है। आज यानी 20 जून 2023 से एचएमए एग्रो इंडस्ट्रीज का आईपीओ (HMA Agro Industries IPO) खुल गया है। इसका कुल साइज 480 करोड़ रुपये का है। इस आईपीओ में निवेशक 23 जून 2023 तक निवेश कर सकते हैं। यह आईपीओ 4 दिनों तक खुला रहेगा। बता दें कि HMA एग्रो इंडस्ट्रीज के इनीशियल पब्लिक ऑफर के लिए कंपनी ने 555-585 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी के आईपीओ में 150 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू है और 330 करोड़ रुपये के शेयर्स ऑफर फॉर सेल के जरिए बेचे जाएंगे।

क्या है जीएमपी

सब्सक्रिप्शन ओपन होने से पहले ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर 28 रुपये प्रति शेयर के प्रीमियम के साथ मिल रहे थे। इससे संकेत मिल रहे हैं कि इस आईपीओ की लिस्टिंग पॉजिटीव हो सकती है। इसे निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिल सकता है।


कब होगी लिस्टिंग

इस इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO के जरिए कंपनी 480 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। 4 जुलाई को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे। आईपीओ के दौरान कंपनी के कम-से-कम 25 शेयरों के लॉट के लिए अप्लाई करना होगा। इस आईपीओ के तहत 50 फीसदी शेयर क्वालिफाइड इंस्टीच्युशनल बायर्स के लिए रिजर्व होंगे। वहीं, 15 फीसदी शेयर नॉन-इंस्टीच्युशनल इंवेस्टर्स और बाकी 35 फीसदी शेयर रिटेल इंवेस्टर्स के लिए आरक्षित होंगे।

आईकियो लाइटिंग को मिला शानदार रिस्पांस

पिछले सप्ताह शुक्रवार को एलईडी से जुड़ी सर्विसेज मुहैया कराने वाली कंपनी आईकियो लाइटिंग (IKIO Lighting) की शानदार एंट्री हुई थी। आईपीओ निवेशकों को 37 फीसदी लिस्टिंग गेन मिला था। इसके शेयर की तेजी अभी थमी नहीं है। शेयर में लगातार उछाल देखी जा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.