आज से खुल गया इस REIT का IPO, पैसा लगाने से पहले इन बातों को भी जान लें

Updated on 09-05-2023 06:38 PM
नई दिल्ली: आईपीओ (Initial Public Offer) के जरिए शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं तो आपके लिए एक अवसर आ गया है। आज ही नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट REIT के IPO का सब्सक्रिप्शन खुला है। इसमें आगामी 11 मई तक बिड किया जा सकेगा। नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट (Nexus Select Trust) भारत का पहला REIT (Real Estate Investment Trust) आईपीओ है। यह किराए पर देने वाली रिटेल रियल एस्टेट एसेट्स का समर्थन प्राप्त है। कंपनी अपनी रिटेल आरईआईटी (Retail REIT) आईपीओ के जरिए 3,200 करोड़ रुपये जुटाएगी।

एंकर इंनवेस्टर्स से जुटाए 1,440 करोड़


नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट में एंकर निवेशकों के लिए आवेदन कल ही खुला था। इससे कंपनी ने 1,440 करोड़ रुपए जुटा लिए हैं। आज से यह आम जनता एवं कुछ अन्य निवेशकों के लिए खुला है। इस आईपीओ के लिए प्रति यूनिट प्राइस बैंड 95 रुपए से 100 रुपए तय किया गया है। इसमें कम से कम 1500 यूनिट और बाद में इतनी ही संख्या के गुणक में बोली लगानी होगी। मतलब कि इस IPO में पैसा लगाने के लिए निवेशकों को कम से कम 15,000 रुपए का निवेश करना होगा।

कौन हैं आईपीओ के लीड मैनेजर


आईपीओ के बुकिंग रनिंग लीड मैनेजर मॉर्गन स्टैनली, जेपी मॉर्गन, कोटक महिंद्रा कैपिटल, एक्सिस कैपिटल और BoA ML हैं। इस आईपीओ के साइज की बात करें तो नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट REIT IPO में 1,400 करोड़ रुपए के फ्रेश शेयर किए जाएंगे। इसके अलावा 1,800 रुपए का OFS होगा।

क्या है जीएमपी


ग्रे मार्केट में नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट आईपीओ पॉजिटिव में ट्रेड हो रहा है। कल शाम इसके एक यूनिट के लिए चार से पांच रुपये का प्रीमियम कोट किया जा रहा था। 100 रुपये के शेयर पर पांच रुपये का जीएमपी, मतलब कि अभी इस पर पांच फीसदी का प्रीमियम बताया जा रहा है।

14 शहरों में है कंपनी के मॉल


नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट की बात करें तो यह देश का सबसे बड़ा मॉल प्लेटफॉर्म है। कंपनी के 14 प्रमुख शहरों में 17 हाई क्वालिटी एसेट्स शामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.