आने वाले हैं दो सरकारी कंपनियों के आईपीओ, पैसा लगाने के लिए हो जाइए तैयार

Updated on 23-01-2023 06:38 PM
नई दिल्ली : जल्द ही दो सरकारी आईपीओ (IPO) आने वाले हैं। केंद्र सरकार दो पीएसयू (PSU) इकाइयों के आईपीओ की तैयारी कर रही है। ये पीएसयू ईसीजीसी लिमिटेड (ECGC Ltd) और भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (IREDA) हैं। वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही यानी अप्रैल से जून 2023 के बीच इनके आईपीओ आ सकते हैं। एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, 'काम चालू हो गया है। आईपीओ वित्त वर्ष 2024 में आ सकता है। हम एक अर्ली टाइमलाइन की कोशिश कर रहे हैं।' लाइव मिंट की रिपोर्ट के अनुसार अधिकारी ने बताया, 'शुरुआत में योजना वित्त वर्ष 2023 में अपेक्षाकृत छोटी कंपनियों को सूचीबद्ध करने की थी। लेकिन सरकार निवेशकों से अच्छा रिस्पांस चाहती थी। इसलिए इसे अगले वित्त वर्ष में ले जाने का फैसला किया गया।'

मई 2022 में आया था एलआईसी का आईपीओ


इससे पहले मई 2022 में सरकार एलआईसी का आईपीओ (LIC IPO) लेकर आई थी। यह देश का सबसे बड़ा आईपीओ रहा था। इस आईपीओ में पब्लिक शेयर सेल ओवरसब्सक्राइब्ड हुई थी। इस आईपीओ से सरकार ने एलआईसी में 3.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचकर 20,516 करोड़ रुपये जुटाए थे। लेकिन एलआईसी का शेयर (LIC Share Price) लिस्टिंग के बाद से करीब 25 फीसदी से अधिक गिर गया है। यह 949 रुपये की लिस्टिंग प्राइस से गिरकर 703 रुपये प्रति शेयर पर आ गया है।

क्या करती है ईसीजीसी


ईसीजीसी पूरी तरह केंद्रीय पीएसयू कंपनी है। यह निर्यातकों को क्रेडिट रिस्क इंश्योरेंस और उनकी प्रतिस्पर्धात्मकता में सुधार से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराती है। इस कंपनी को सितंबर 2021 में कैबिनेट ने 5 साल में 4,400 करोड़ रुपये निवेश करने की अनुमति दी थी।

क्या है सरकार का लक्ष्य?


केंद्र सरकार की योजना कैपिटल इन्फ्यूजन और आईपीओ के जरिए ईसीजीसी की अंडरराइटिंग कैपेसिटी 88,000 करोड़ तक बढ़ाना है। साथ ही पांच साल में 5.28 लाख करोड़ से अधिक का अतिरिक्त निर्यात का लक्ष्य है। साथ ही सरकार का लक्ष्य 2.6 करोड़ अतिरिक्त फॉर्मल सेक्टर वर्कर्स सहित 590 मिलियन (59 करोड़) नई नौकरियां पैदा करना है।

मिनी रत्न कंपनी है आईआरईडीए


आईआरईडीए एक मिनी रत्न कंपनी है। कैबिनेट ने साल 2019 में इसकी लिस्टिंग के लिए मजूरी दी थी। जनवरी, 2022 में इसने 1500 करोड़ रुपये के पूंजी निवेश को मंजूरी दी थी। इससे अक्षय उर्जा क्षेत्र को अतिरिक्त 1200 करोड़ रुपये देने में मदद मिलेगी। साथ ही 3500-4000 मेगावाट की अतिरिक्त कैपेसिटी के साथ कर्ज की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। आईपीओ से सीपीएसई को हर साल 10,200 नौकरियां पैदा करने में मदद मिलेगी। साथ ही करीब 7.49 मिलियन टन के बराबार CO2 उत्सर्जन में कटौती करने में मदद मिलेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.