UN के महिला आयोग से निकाला गया ईरान:हिजाब के खिलाफ प्रदर्शनों को दबाने पर अमेरिका ने लिया एक्शन

Updated on 15-12-2022 07:34 PM

ईरान को हिजाब विरोधी प्रदर्शनों को बर्बरता से दबाने की सख्त सजा मिली है। संयुक्त राष्ट्र संघ के महिलाओं के लिए बने एक आयोग से बुधवार को उसे निकाल दिया गया । दरअसल महिलाओं के अधिकारों के हनन हवाला देते हुए अमेरिका ने UN की इकॉनोमिक एंड सोशल काउंसिल में ईरान के खिलाफ एक प्रस्ताव पेश किया था।

इसमें सिफारिश की गई थी की ईरान को UN के महिला आयोग से निकाल दिया जाना चाहिए। इस प्रस्ताव पर 54 देशों के सदस्यों वाली काउंसिल ने वोटिंग की जिसका 29 देशों ने समर्थन किया, जबकि रूस समेत 8 देशों ने इस प्रस्ताव के खिलाफ वोट किया। वहीं भारत समेत 16 देश अनुपस्थित रहे।

अमेरिका ने कहा, ईरान UN के महिला आयोग पर धब्बा
UN में अमेरिकी राजदूत लिंडा थोमस ने इकॉनोमिक और सोशल काउंसिल में प्रस्ताव पर वोटिंग से पहले कहा कि ईरान महिला आयोग की विश्वसनीयता पर धब्बा है, इसे आयोग से निकाल देना ही सही होगा। जबकि UN में ईरान के राजदूत आमिर सैयद इरावनी ने अमेरिका के नेतृत्व में लिए गए इस फैसले को गैरकानूनी बताया है।

रूस ने दिया ईरान का साथ
एक तरफ जहां भारत ईरान के खिलाफ लाए गए इस प्रस्ताव में वोट देने से अनुपस्थित रहा, वहीं रूस ने इसका जमकर विरोध किया है। रूस के राजदूत ने भी इसे गैरकानूनी बताया। रूस ने कहा कि ईरान को इस आयोग से निकालने से पहले UN​​​​​​​ के लीगल एक्सपर्ट का ओपिनियन लिया जाना चाहिए था।

1946 में बना था UN का महिला आयोग
महिलाओं के अधिकारों को लेकर साल 1946 में यह आयोग बनाया गया था। इस मुख्य काम लैंगिक समानता औऱ महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। यह आयोग हर साल मार्च में एक बैठक करता है जिसमें पूरी दुनिया में महिलाओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाती है।

हिजाब विरोधी प्रदर्शनों में अब तक 450 लोगों की मौत

ईरान में पुलिस कस्टडी में हुई महसा अमिनी की मौत के बाद राजधानी तेहरान में पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। इन प्रदर्शनों में अभी तक 450 लोगों की जान जा जुकी है। साथ ही इन प्रदर्शनों में हिस्सा लेने के लिए ईरान ने दो लोगों सरेआम फांसी पर भी लटकाया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
Advt.