ईरान ने इराक में मोसाद के ठिकानों पर दागीं मिसाइलें 4 की मौत

Updated on 16-01-2024 12:24 PM

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने सोमवार देर रात इराक के एरबिल शहर में इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के दफ्तरों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई। ईरान की स्टेट न्यूज एजेंसी IRNA के मुताबिक मिसाइलें ईरान विरोधी आतंकी खुफिया केंद्रों पर दागीं गई हैं। हालांकि, इजराइल ने इस हमले को लेकर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

ईरान ने इस हमले को इजराइल के अटैक मारे गए अपने कमांडरों का बदला बताया है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों में इजराइल ने सीरिया और लेबनान में एयर स्ट्राइक की थीं। इनमें ईरान के ब्रिगेडियर जनरल राजी मुसावी और हमास के डिप्टी लीडर सालेह अल अरूरी की मौत हो गई थी।

 ये दोनों ही ईरान की सत्ता के काफी करीबी थे। ईरान ने सीरिया में भी इस्लामिक स्टेट के ठिकानों पर हमले किए हैं।

अमेरिकी दूतावास के पास हुआ हमला
अमेरिकी मीडिया हाउस न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक ईरान का हमला कुर्दिस्तान की राजधानी एरबिल से करीब 40 किमी उत्तर-पूर्व में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के करीब हुआ। दूतावास में भी विस्फोटों की आवाज सुनी दी। दो अमेरिकी अधिकारियों ने रॉयटर्स को बताया कि मिसाइलों के हमले से कोई भी अमेरिकी फैसिलिटी प्रभावित नहीं हुई।

अमेरिका ने इराक में ईरानी हमले की आलोचना की है। अमेरिका ने इसे जल्दबाजी में उठाया कदम बताया है। अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट के प्रवक्ता मैट मिलर ने कहा- ये हमला इराक की स्थिरता के लिए करारा झटका है।

हम चाहते हैं कि इराक में और कुर्दिस्तान में स्थिरता आए और वहां कि सरकारें इराक के लोगों के लिए ठीक से काम कर पाए। दरअसल, इराक ने आतंकी संगठन ISIS के खिलाफ लंबी जंग लड़ी है। इसके बाद वहां स्थिरता आनी शुरू हुई है।

कुर्द करोड़पति की मौत
इराकी सुरक्षा अधिकारियों ने मुताबिक मृतकों में करोड़पति कुर्द व्यवसायी पेश्रा दिजायी और उनके परिवार के सदस्य शामिल हैं। एक रॉकेट उनके घर पर गिरा, जिससे उनकी मौत हो गई। दिजायी सत्तारूढ़ बरजानी कबीले के करीबी थे। वह कुर्दिस्तान में रियल एस्टेट परियोजनाओं से जुड़े थे।

सूत्रों के मुताबिक एक रॉकेट एक वरिष्ठ कुर्द खुफिया अधिकारी के घर पर और दूसरा कुर्द खुफिया केंद्र पर गिरा। इन हमलों के बाद एरबिल हवाईअड्डे पर हवाई यातायात रोक दिया गया।

ईरान ने पहले भी इराक के उत्तरी कुर्दिस्तान क्षेत्र में हमले किए हैं। ईरान का कहना है कि इस क्षेत्र का इस्तेमाल ईरानी अलगाववादी समूह और इजरायल के एजेंट उसके खिलाफ करते है। दरअसल, इराक, ईरान और तुर्किये में के बॉर्डर इलाकों में कुर्द समुदाय के लोगों की काफी तादाद है। ये लोग अपने लिए एक अलग मुल्क की मांग कर रहे हैं। ईरान इस मांग के सख्त खिलाफ है।

इराक की मांग देश से अपने सेना निकाले अमेरिका और उसके साथी देश
गाजा में हमास और इजराइल के खिलाफ जंग छिड़ने के बाद ईरान और अमेरिका में अप्रत्यक्ष जंग छिड़ी हुई है। दोनों देश इराक और सीरिया में एक-दूसरे के ठिकानों पर हमले कर रहे हैं। इससे इराक के सुरक्षा हालात बिगड़ते जा रहे हैं। इस बीच पिछले हफ्ते इराक के प्रधान मंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने अमेरिका से मांग की थी कि वो अपने नेतृत्व वाले सैन्य बलों की उनके देश से निकाल ले।

हालांकि, इसके लिए कोई डेडलाइन सेट नहीं की है। सुदानी ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को दिए इंटरव्यू में कहा था कि ये हमें बिल्कुल मंजूर नहीं है कि कुछ देश आपसी लड़ाई के बीच हमारी जमीन का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं।

सद्दाम को फांसी के 5 साल बाद यानी 2011 तक अमेरिकी सेना इराक में रही। इसके बाद 2014 में ISIS से लड़ने के लिए वापस लौट आई। फिलहाल इराक में अमेरिका के 2500 सैनिक तैनात हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्री ने शहबाज शरीफ की संयुक्त राष्ट्र महासभा में दी गई स्पीच की जमकर तारीफ की है। तरार ने अपने प्रधानमंत्री की स्पीच को…
 29 September 2026
ढाका: बांग्लादेश और भारत की खुफिया एजेंसियों ने पता लगाया है कि जमात-ए-इस्लामी तारिक रहमान की बीएनपी सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है। उनका लक्ष्य जुलाई के विवादित…
 29 September 2026
वॉशिंगटन: विदेश मंत्री एस. जयशंकर का कहना है कि भारत सीमापार आतंकवाद (पाकिस्तान से) के बड़े खतरे का सामना कर रहा है। भारत के सहयोगियों का इन चिंताओं पर ध्यान…
 29 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सोमवार से तीन दिन (28-30 सितंबर) की शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में एससीओ के दूसरे सदस्यों के…
 29 September 2026
अंकारा/मॉस्को: रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि रूस, तुर्की से किसी तीसरे मित्र देश को S-400 ट्रायम्फ मिसाइल सिस्टम ट्रांसफर करने पर…
 29 September 2026
न्‍यूयॉर्क: न्यूयॉर्क में 14वें भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के मौके पर हुई। बैठक में दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्री रोनाल्ड…
 29 September 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच तीन दशक पुरानी गंगा जल संधि इस साल खत्म हो रही है। ऐसे में दोनों देशों के अधिकारियों ने दिसंबर में खत्म होने वाली…
 28 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में अजरबैजान की 20 साल की महिला के साथ कथित गैंगरेप और लूट का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि महिला ने लाहौर में…
 28 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने उन कंपनियों के खिलाफ सख्ती की बात कही है, जो अमेरिकी कर्मचारियों को नौकरी से निकालकर H-1B के तहत विदेशी वर्कर की मांग करती…
Advt.