ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध से क्रिप्टो मार्केट धड़ाम, पाई नेटवर्क में आई तेजी

Updated on 06-03-2026 03:15 PM
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो का ग्लोबल मार्केट कैप 2.46 फीसदी गिरकर 2.40 ट्रिलियन डॉलर पर आ गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में बिटकॉइन समेत कई क्रिप्टो लाल निशान पर कारोबार कर रही हैं। इसके उलट पाई नेटवर्क में तेजी आई हुई है।

शुक्रवार सुबह 10:30 बजे क्रिप्टो का ग्लोबल मार्केट कैप 2.40 ट्रिलियन डॉलर पर कारोबार कर रहा था। पहले 24 घंटे पहले यह 2.46 ट्रिलियन डॉलर था। ऐसे में इसमें 24 घंटे में करीब 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट रही। इस गिरावट के कारण क्रिप्टोकरेंसी का ग्लोबल मार्केट कैप 0.06 ट्रिलियन डॉलर (करीब 5.50 लाख करोड़ रुपये) गिर गया। इससे निवेशकों को 24 घंटे में भारी नुकसान हुआ।

बिटकॉइन में कितनी गिरावट?

  • पिछले 24 घंटे में दुनिया की सबसे महंगी क्रिप्टो बिटकॉइन में बड़ी गिरावट आई है।
  • एक दिन में बिटकॉइन 3 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गई है।
  • इस गिरावट के साथ इसकी कीमत करीब 70,500 डॉलर पर आ गई है।
  • दूसरी बड़ी क्रिप्टो ईथेरियम भी करीब 3 फीसदी फिसल गई है।
  • बाइनेंस में से डेढ़ फीसदी से ज्यादा और रिपल में करीब 2 फीसदी गिरावट आई है।
  • वहीं सोलाना करीब ढाई फीसदी लुढ़क चुकी है।

पाई नेटवर्क में कितना उछाल?

  • एक तरफ जहां बड़ी-बड़ी क्रिप्टो गिर रही हैं, वहीं पाई नेटवर्क कॉइन में तेजी बनी हुई है।
  • पिछले 24 घंटे में इसमें 8 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है। इस तेजी के साथ पाई नेटवर्क 0.1985 डॉलर पर कारोबार कर रहा है।
  • पिछले 7 दिनों में पाई नेटवर्क में 17 फीसदी से ज्यादा तेजी आई है।
  • पाई नेटवर्क कॉइन पिछले साल लॉन्च हुआ था और इसे भविष्य की बिटकॉइन कहा जाता है।

इन क्रिप्टो में भी आई तेजी

पिछले 24 घंटे में सिर्फ पाई नेटवर्क में ही नहीं, बल्कि दूसरी क्रिप्टो में भी तेजी आई है। केंटन क्रिप्टाे 2 फीसदी से ज्यादा उछल गई है। ट्रोन ने भी मामूली बढ़त बनाई है। बिटगेट टॉकन भी 1 फीसदी से ज्यादा उछल गया है। घिबलिफिकेशन में भी आधा फीसदी से ज्यादा तेजी आई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.