'तानाशाह मुर्दाबाद' के नारों से गूंजा ईरान

Updated on 06-10-2022 05:48 PM

ईरान में 22 वर्षीय युवती की पुलिस हिरासत में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद खड़ा हुआ हिजाब विरोधी आंदोलन लगातार वहां की इस्लामिक सत्ता के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। ना केवल ईरान में बल्कि दुनिया के कई देशों में इस आंदोलन की आंच पहुंच चुकी है। वहीं ईरान अमेरिका, यूके जैसे देशों पर साजिश का आरोप लगा रहा है। अब इस आंदोलन में स्कूल की लड़कियां भी शामिल हो गई हैं और ईरान के सुरक्षाबलों के आगे डटकर खड़ी हैं।

आंदोलन को चार सप्ताह हो गए हैं। आंदोलन को कुचलने के हर प्रयास ईरान की सरकार कर रही है लेकिन महिलाओं को मनाने औऱ उनके प्रति नर्म होने का प्रयास बिल्कुल नहीं किया जा रहा है। अब हाल यह है कि लोग खुद से ही अपने घरों से निकलकर आवाज बुलंद कर रहे हैं और तानाशाही कानून से मुक्ति की मांग कर रहे हैं। 

आजादी के लिए इस आंदोलन में स्कूल की लड़कियां भी पीछे नहीं हैं। कराजा इलाके  में देखा जा सकता है कि स्कूल की लड़कियां जोर-जोर से 'तानाशाह मुर्दाबाद' के नारे लगा रही हैं। वहीं कुछ लड़कियां स्कूल के प्रिंसिपल को दौड़ा रही थीं। एक दूसरे  में कराजा के पास ही गोहारदस्त इलाके में महिलाएं नारेबाजी करती हुई दिखती हैं। लड़कियों सबके सामने हिजाब उतारकर प्रदर्शन कर रही हैं। 

बता दें कि जब से यह आंदोलन शुरू हुआ है कम से कम 92 लोगों की जान जा चुकी है। प्रशासन लगातार आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रहा है। वह इसे विदेशी साजिश बता रहा है ताकि मूल मुद्दे से लोगों को और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भटकाया जा सके। ईरान के विदेश मंत्री ने यूएन में जाकर कहा था कि ये छोटी बात है। इसके बाद कनाडा समेत कई देशों ने ईरान पर प्रतिबंधों की भी घोषणा कर दी है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
 18 September 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत को दुनिया का साथ मिलता दिख रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 63वें सत्र के दौरान आयोजित कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं…
 18 September 2026
माले: मालदीव ने गुरुवार को भारत को 150 मिलियन डॉलर का बकाया चुका दिया है। यह रकम 2019 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सुविधा के जरिए ली गई…
 18 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में तैनात एक पुलिस अधिकारी का शेख हसीना को लेकर ऑडियो सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी को तैनाती…
 18 September 2026
काठमांडू: नेपाल ने पिछले महीने आई भयानक बाढ़ चलते हुए तबाही के बाद बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और बहाली के लिए भारत से मदद मांगी है। इसी सप्ताह गुरुवार को…
 18 September 2026
ढाका: झारखंड में अडानी पावर के थर्मल प्लांट में शटडाउन को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने तारिक रहमान के ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली ना आने से जोड़ा है। यह…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
Advt.