ईरान की मिसाइल शक्ति: आखिर इजरायल और अमेरिका इतने खौफ में क्यों हैं, इनकी मारक क्षमता जानें

Updated on 28-02-2026 05:07 PM
तेहरान: अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को ईरान के कई शहरों पर हवाई हमले किए हैं। इजरायल ने कहा है कि उसने सतर्कता बरतते हुए ईरानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। वहीं, अमेरिका ने भी इजरायल के हमलों में भारीदारी की पुष्टि की है। इस बीच ईरान ने भी इजरायल और मध्य पूर्व में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए जवाबी कार्रवाई की है। ईरान ने कतर, कुवैत, बहरीन, सऊदी अरब और यूएई में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमले किए हैं। हालांकि, ईरानी हमले में अभी तक किसी भी तरह के भारी नुकसान की खबर नहीं है। ऐसे में सवाल उठता है कि ईरान की मिसाइल ताकत कितनी है और ये कहां तक पहुंच सकती हैं।

ईरान के पास कई खतरनाक मिसाइलें


US ऑफिस ऑफ द डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस के अनुसार, मध्य पूर्व में ईरान के पास बैलिस्टिक मिसाइलों का सबसे बड़ा भंडार है। ईरानी मिसाइलों की रेंज 2000 किलोमीटर (1,240 मील) है। ये मिसाइलें ईरान से इजरायल तक आसानी से पहुंच सकती हैं। ईरान की कई मिसाइल साइट्स तेहरान और उसके आसपास हैं। केरमानशाह और सेमनान सहित अलग-अलग प्रांतों में कम से कम पांच ज्ञात अंडरग्राउंड "मिसाइल सिटी" हैं। ईरान ने इनके अंदर हजारों की संख्या में बैलिस्टिक मिसाइलों को छिपाया हुआ है।

ईरान की मिसाइलों की रेंज जानें


सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज के अनुसार, ईरान के शस्त्रागार में कई लंबी दूरी की मिसाइलें शामिल हैं जो इज़राइल तक पहुंच सकती हैं। इसमें कहा गया है कि इनमें सेजिल मिसाइल की रेंज 2000 किलोमीटर है। इमाद मिसाइल की रेंज 1700 किलोमीटर, गदर मिसाइल की रेंज 2 000 किलोमीटर, शहाब-3 मिसाइल की रेंज 1300 किलोमीटर, खोर्रमशहर मिसाइल की रेंज 2000 किलोमीटर और होवेजेह मिसाइल की रेंज 1350 किलोमीटर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
 18 September 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत को दुनिया का साथ मिलता दिख रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 63वें सत्र के दौरान आयोजित कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं…
 18 September 2026
माले: मालदीव ने गुरुवार को भारत को 150 मिलियन डॉलर का बकाया चुका दिया है। यह रकम 2019 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सुविधा के जरिए ली गई…
 18 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में तैनात एक पुलिस अधिकारी का शेख हसीना को लेकर ऑडियो सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी को तैनाती…
 18 September 2026
काठमांडू: नेपाल ने पिछले महीने आई भयानक बाढ़ चलते हुए तबाही के बाद बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और बहाली के लिए भारत से मदद मांगी है। इसी सप्ताह गुरुवार को…
 18 September 2026
ढाका: झारखंड में अडानी पावर के थर्मल प्लांट में शटडाउन को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने तारिक रहमान के ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली ना आने से जोड़ा है। यह…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
Advt.