इरफान ने बीवी से कहा था- भगवान शिव के नाम का रखना चाहता हूं व्रत, नहीं चाहते थे कोई नाम में जोड़े 'खान'

Updated on 29-04-2024 02:02 PM
29 अप्रैल, 2020। ये वही तारीख है, जिस हिन हमने एक्टर इरफान को हमेशा-हमेशा के लिए खो दिया था। उन्होंने 53 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। लेकिन कोई उन्हें भूला नहीं और शायद ही कभी उनकी यादें जहन से जाएंगी। उन्होंने अपने अभिनय, अपनी सादगी और अपने व्यवहार से लोगों के बीच अपनी अमिट छाप छोड़ी है, जो कभी धुंधली नहीं होगी। उन्होंने तो भगवान शिव के दिन यानी सोमवार का व्रत करने का भी फैसला कर लिया था। साथ ही वह पूरी तरह से आध्यात्म से जुड़ने के बारे में भी सोच रहे थे। साथ ही नाम के पीछे से खान भी हटा लिया था।

इरफान खान ने सुतारा सिकंदर से 23 फरवरी, 1995 को शादी की थी। दोनों नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा यानी NSD में एक नाटक के दौरान मिले थे। बाद में इन्हें प्यार हुआ और फिर कोर्ट मैरिज कर ली। हालांकि प्यार और शादी के बीच ये दोनों लिव-इन में रहते थे। फिर वह प्रेग्नेंट भी हो गईं। घर तलाशने के दौरान जब उनसे पूछा जाने लगा कि क्या उनकी शादी हो चुक है, तो एक्टर ने कानूनी तरीके से उन्हें पत्नी बना लिया। एक्टर तो सुतापा के लिए धर्म बदलने के लिए भी तैयार थे। लेकिन पत्नी के धर्म परिवर्तन पर उन्हें ऐतराज था।

इरफान की पत्नी सुतारा रखती हैं रोजा

सुतापा ने एक इंटरव्यू में इरफान के बारे में बताया था कि वह मुसलमान नहीं हैं। लेकिन रोजा रखती हैं। उन्हें एक्टर ने ये बात सिखाई थी कि मुस्लिम बनने के लिए रोजा रखने या अल्लाह की इबादत करने के लिए धर्म परिवर्तन करने की कोई जरूर नहीं है। सुतापा ने बताया था कि एक्टर सोमवार का व्रत रखना चाहते थे। लेकिन आखिरी वक्त तक वह इस इच्छा को पूरी ना कर सके।

इरफान को करना था सोमवार का व्रत

सुतापा ने बताया था, 'इरफान व्रत नहीं रख से। जबकि वह दो सालों से व्रत करना चाह रहे थे। वह कहते थे कि एक दिन हफ्ते में मैं व्रत करूंगा। और उन्होंने अपने रिश्तेदारों को ये कहकर चौंका दिया था कि वह भोलेनाथ का उपवास करेंगे।' इरफान ने अपने रिश्तेदारों से कहा था, 'मैंने सोच लिया है कि मैं सोमवार का व्रत करूंगा, जो शिवजी का दिन होता है।'

अंतिम समय में इरफान ने इन्हें पढ़ा

सुतापा ने बताया था कि इरफान अभी जीवित होते तो वह अपना ही धर्म बना लेते। उनके लिए धर्म का मतलब आध्यात्म था। 'उसकी किसमत में लिखा था कि वह इस शोबिज को छोड़कर अपनी खुद की किसी खोज पर निकल जाएगा। उसने पढ़ना शुरू कर दिया था। उन्होंने उपनिषदों को पढ़ा, रामकृष्ण परमहंस को पढ़ा, विवेकानंद को पढ़ाई। ओशो, महावीर, सब पढ़ा। लेकिन वह कभी एक धार्मिक व्यक्ति नहीं थे। वह खुद की खोज के सफर पर था।'

इरफान ने इसलिए हटाया था 'खान'

इरफान खान का असली नाम साहबजादे इरफान खान अली खान है। सरनेम को भी हटाने के पीछे भी इरफान खान का एक मकसद था। वह चाहते थे कि वह अपने काम की वजह से जाने जाएं ना कि अपने पूर्वजों और वंश के कारण। इंडस्ट्री में आने के पहले उन्होंने ऐसा किया था। उन्होंने बताया था, 'जब मैं इंडस्ट्री में शामिल हुआ था तो मैंने सरनेम हटा दिया था। मैं चाहता था कि मेरा काम मुझे पहचान दिलाए, न कि मेरा सरनेम। मैं सरनेम की पावर के बारे में विश्वास नहीं करता हूं। आपको जो शक्तिशाली बनाते हैं, वो आपके कर्म होते हैं। काम होता है। जब मैं अपने होमटाउन जाता तो लोग ये बात करते कि तुम्हारे दादा-परदादा ने ये काम किया है। ऐसा किया। वैसा किया। तो पुराने समय में जीने का क्या फायदा? मुझे बुरा लगता है। सरनेम हटाने का फैसला सोच समझकर लिया था। मैं अपने पूर्वजों के काम के कारण पहचान नहीं बनाना चाहता हूं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' की ब्‍लॉकस्‍टर कमाई का दौर अपने 7वें हफ्ते में भी जारी है। कहना गलत नहीं होगा कि यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में…
 23 September 2026
'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने जिस तरह महिलाओं, खासकर न्यू मदर्स की बॉडी शेमिंग और पोस्ट प्रेग्नेंसी वजन बढ़ने को लेकर होने वाली…
 23 September 2026
बॉलीवुड एक्‍टर राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस केस की वजह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों उन्‍हें फिर से फटकार लगाई है। लेकिन इस बीच 55…
 23 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फ‍िल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्‍स ऑफिस पर ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता का नया इतिहास लिखा है। किसी ने नहीं सोचा था कि रिलीज के…
 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
Advt.