चीन के कर्ज से 'भिखारी' बना 'आयरन ब्रदर' पाकिस्‍तान, ड्रैगन ने अब अमेरिका के सिर पर फोड़ा ठीकरा

Updated on 03-03-2023 07:31 PM
इस्‍लामाबाद/चीन: पाकिस्‍तान को बेहद ऊंचे ब्‍याज दर पर अरबों डॉलर का कर्ज देकर महाकंगाल करने वाले चीन ने अब इसका ठीकरा अमेरिका समेत पश्चिमी देशों के सिर पर फोड़ा है। चीन ने दावा किया है कि वह हमेशा ही अपने 'आयरन ब्रदर' पाकिस्‍तान की आर्थिक और वित्‍तीय मदद करता है। चीन ने अमेरिका की ओर इशारा करते हुए कहा कि कुछ विकसित देशों की वित्‍तीय नीतियों की वजह से पाकिस्‍तान समेत कई विकासशील देशों में आर्थिक संकट चल रहा है। चीन ने यह भी मांग कर डाली क‍ि पाकिस्‍तान के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए सभी पक्ष ठोस कदम उठाएं।
चीन ने यह दावा ऐसे समय पर किया है जब आईएमएफ की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्‍तान के ऊपर चीन का 30 अरब डॉलर से ज्‍यादा का लोन है। चीन सीपीईसी और कर्ज के नाम पर अरबों डॉलर पाकिस्‍तान को दिए हैं। ये कर्ज बहुत ही ज्‍यादा ब्‍याज दर पर हैं। आलम यह है कि पाकिस्‍तान पर कुल विदेशी लोन में चीन का हिस्‍सा सबसे ज्‍यादा है। हाल ही में अभी चीन ने 70 करोड़ डॉलर का लोन दिया है ताकि पाकिस्‍तान डिफॉल्‍ट होने से बच जाए। हालांकि इसके बाद भी पाकिस्‍तान के डिफॉल्‍ट होने का खतरा काफी ज्‍यादा है।

अमेरिका ने दी थी नसीहत, इसलिए भड़का है चीन


चीन की विदेश मंत्रालय की प्रवक्‍ता माओ निंग ने कहा, 'इस बात पर निश्चित रूप से ध्‍यान दिया जाना चाहिए कि कुछ विकसित देशों की वित्‍तीय नीतियां मुख्‍य रूप से पाकिस्‍तान समेत कई विकासशील देशों की आर्थिक मुसीबतों के लिए जिम्‍मेदार हैं।' माओ निंग ने कहा कि पश्चिमी देशों के नेतृत्‍व वाले व्‍यवसायिक लोन दाता देशों और बहुपक्षीय वित्‍तीय संस्‍थान विकासशील देशों के लिए मुख्‍य रूप से लोन देने वाले रहे हैं। उन्‍होंने कहा, 'चीन और पाकिस्‍तान सदाबहार रणनीतिक सहयोगी देश रहे हैं और आयरन ब्रदर हैं। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे की मदद की है।'

माओ ने कहा, 'चीन ने हमेशा से ही पाकिस्‍तान के साथ आर्थिक और वित्‍तीय सहयोग किया है और इस्‍लामाबाद को आर्थिक विकास, जीवनस्‍तर उठाने में मदद की है।' चीनी प्रवक्‍ता कुछ भी दावा करें लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्‍तान की आर्थिक बर्बादी में एक बड़ा रोल चीन का है जिसने अपने बेल्‍ट एंड रोड परियोजना के नाम पर पाकिस्‍तान को कर्ज से लाद दिया है। उनका कहना है कि पाकिस्‍तान अगर आर्थिक संकट निकल नहीं पाया तो वह चीन का गुलाम बन जाएगा। अमेरिका ने पाकिस्‍तान को चेतावनी दी है कि वह चीन को अपने कर्ज को रिस्‍ट्रक्‍चर करने के लिए कहे। अमेरिका के इस बयान से चीन भड़का हुआ है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
 22 September 2026
न्यूयॉर्क: अमेरिका से युद्ध के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची न्यूयॉर्क पहुंचे हैं। न्यूयॉर्क पहुंचते ही अराघची को विरोध का सामना करना पड़ा है। अराघची सोमवार दोपहर को…
 22 September 2026
पेरिस/नई दिल्ली: फ्रांसीसी राफेल लड़ाकू विमान शक्ति प्रदर्शन करने के लिए दुनिया के मिशन पर निकला है और ये करीब 40 हजार किलोमीटर का सफर तय कर बहुत जल्द भारत…
 22 September 2026
वॉशिंगटन: इटली के इतिहासकार Antonio Gramsci ने कहा था, ‘पुरानी दुनिया मर रही है और नई दुनिया जन्म लेने के लिए संघर्षरत है।’ मौजूदा समय कुछ ऐसा ही दिख रहा…
 22 September 2026
वॉशिंगटन: वाइट हाउस ने सोमवार को 'ट्रंप टीवी: द एसेंशियल्स स्टेशन' लॉन्च किया है। यह 24/7 चलने वाला डिजिटल वीडियो स्ट्रीम है जिसमें ट्रंप प्रशासन की घोषणाएं, राष्ट्रपति के बयान…
 22 September 2026
रियाद: पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो छवि पेश कर रहे हैं और देश के अंदर की जो गंभीर सच्चाई है उनमें जमीन-आसमान का…
 22 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रूसी तेल खरीदने पर भारत जैसे देशों पर 100% टैरिफ लगाने की धमकी पर अमेरिका के पूर्व अधिकारी ने सवाल उठाए हैं। अमेरिकी विदेश…
 21 September 2026
बीजिंग/इस्लामाबाद/नई दिल्ली: भारत ने इस महीने चीन-पाकिस्तान की तरफ से 'पाकिस्तान-चीन सीमा संयुक्त आयोग' पैक्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तान ने इसे एक 'महत्वपूर्ण उपलब्धि' बताया है और उसका…
 21 September 2026
काठमांडू: भारत की आयात पर सख्ती के चलते नेपाल को नुकसान उठाना पड़ा है। दिल्ली के सेफगार्ड ड्यूटी (सुरक्षा शुल्क) लगाने से पिछले वित्त वर्ष में नेपाल के स्टील निर्यात…
Advt.