पं. रविशंकर में टेक्नीशियन ग्रेड-2 की भर्ती में गड़बड़ी

Updated on 28-11-2025 02:22 PM
रायपुर, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में टेक्नीशियन ग्रेड-2 के पद पर हुई एक नियुक्ति गंभीर विवादों में घिर गई है। एनएसयूआई ने RTI दस्तावेजों और नियुक्ति अभिलेखों के परीक्षण के बाद आरोप लगाया है कि कर्मचारी बालगोविंद नायक की नियुक्ति विश्वविद्यालय के नियमों, विज्ञापन शर्तों और आयु-मानदंडों का खुला उल्लंघन करते हुए की गई।

28 दिसंबर 2011 के विज्ञापन में सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष तय थी। वहीं बालगोविंद नायक की जन्मतिथि 15 जुलाई 1974 है। इस हिसाब से विज्ञापन तिथि पर उनकी आयु 37 वर्ष 5 माह 13 दिन थी। यानी वे स्पष्ट तौर पर अपात्र थे। इसके बावजूद उनकी नियुक्ति अनारक्षित वर्ग में कर दी गई।

UGC, NAAC, राज्यपाल कार्यालय तक भेजी गई गलत जानकारी

NSUI जिला अध्यक्ष शान्तनु झा ने बताया कि मामले में सिर्फ अपात्र नियुक्ति ही नहीं, बल्कि उससे भी गंभीर तथ्य सामने आए हैं। दस्तावेजों के अनुसार विश्वविद्यालय प्रशासन ने नियुक्ति को बचाने के लिए क्षेत्रीय उच्च शिक्षा कार्यालय, राज्यपाल कार्यालय, UGC और NAAC तक को गलत और भ्रामक जानकारी भेजी।

जबकि वास्तविकता यह है कि बालगोविंद नायक की नियुक्ति अनारक्षित श्रेणी में हुई थी, लेकिन प्रशासन ने शासन को उन्हें OBC श्रेणी में नियुक्त बताकर पत्र भेजे।

फाइलें दबाईं, शिकायतें रोकीं, नोटशीट में गलत प्रविष्टियां-दस्तावेजों में दर्ज

एनएसयूआई का कहना है कि उनके पास ऐसे कई प्रमाण हैं जो विश्वविद्यालय प्रशासन और बालगोविंद नायक के बीच सांठ–गांठ की ओर संकेत करते हैं। इनमें—

  • शिकायतों को वर्षों तक रोककर रखना
  • फाइलों को दबाए रखना
  • नोटशीट में मिथ्या प्रविष्टियां करना
  • जांच को जानबूझकर लंबित रखना

जैसी गंभीर अनियमितताएं स्पष्ट रूप से दर्ज हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
 30 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नवविवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले पति, देवर और सास ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद पट्टे…
 30 September 2026
महाराष्ट्र से झारखंड और ओडिशा जाने वाले ट्रेन यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक बदलने का काम किया जाएगा। यह काम सीनी-राजखरसावां…
 30 September 2026
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में प्रोफेसर ने कॉलेज की छात्राओं से अश्लील डिमांड की है। शासकीय पंडित जवाहरलाल नेहरू कला एवं विज्ञान कॉलेज की छात्राओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रोफेसर जेपी…
 30 September 2026
रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में इन दिनों छत्तीसगढ़ यूथ इनोवेशन एंड एंत्रप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। इस कॉन्क्लेव में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से युवा…
 30 September 2026
छत्तीसगढ़ के 100 से ज्यादा अस्पतालों में स्वास्थ्य विभाग ने छापा मारा है। बताया जा रहा है कि आयुष्मान कार्ड से फर्जी इलाज किए जाने की शिकायतें मिली थीं, जिसके…
 30 September 2026
रायपुर ।  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान की भावना जनभागीदारी और सेवा के माध्यम से…
 29 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के बैगा बाहुल्य क्षेत्र तरेगांव जंगल और दलदली क्षेत्र में सेवा, पोषण और जनभागीदारी का अनूठा संगम देखने को मिला। ‘सेवा संकल्प अभियान’…
 29 September 2026
बेमेतरा । छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के 10वें प्रांतीय सम्मेलन में बिलासपुर के कवि एवं डेटा साइंटिस्ट डॉ. अंकुर शुक्ला ‘खावर’ को छत्तीसगढ़ी भाषा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा…
Advt.