आम निवेशकों के लिए आ रहा है बड़ा मौका? तभी तो बड़े-बड़े खरीद रहे हैं शेयर

Updated on 11-12-2025 02:35 PM
मुंबई: निजी क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े बैंक, ICICI Bank की सब्सिडियरी कंपनी आईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी ( ICICI Prudential AMC )। यूं तो इसका आईपीओ कल खुल रहा है। लेकिन, इससे पहले 26 बड़े निवेशकों ने इस कंपनी के IPO में हिस्सेदारी खरीदी है। इस IPO का कुल मूल्य लगभग 10,602 करोड़ रुपये है।

आईपीओ से पहले इन्होंने बेचा अपना शेयर

कल IPO खुलने से पहले, यूके (UK) की कंपनी प्रूडेंशियल कॉर्पोरेशन (Prudential Corporation) में अपनी 4.5% हिस्सेदारी लगभग 4,900 करोड़ रुपये में बेची है। आईसीआईसीआई बैंक, जो इस AMC का सह-प्रमोटर है, के अलावा अन्य घरेलू और विदेशी निवेशकों ने भी लगभग 2,675 करोड़ रुपये का निवेश किया है। यह निवेश 2,165 रुपये प्रति शेयर के ऊपरी मूल्य पर किया गया है।

किन्होंने खरीदे हैं शेयर

इस IPO के खुलने से पहले कंपनी में अरबपति झुनझुनवाला परिवार, मधु केला, मनीष चोखानी और प्रशांत जैन जैसे जाने-माने निवेशकों ने पैसा लगाया है। इसके अन्य बड़े निवेशकों में अबू धाबी का बड़ा सॉवरेन फंड 'Lunate', एसबीआई लाइफ, एचडीएफसी लाइफ, कोटक लाइफ जैसी घरेलू बीमा कंपनियां शामिल हैं। इसके अलावा प्रेमजी इन्वेस्ट, यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, 360 One द्वारा चलाए जा रहे फंड, दिवंगत राकेश झुनझुनवाला की एस्टेट, डीएसपी, एचसीएल कैपिटल जैसे निवेशक भी इस लिस्ट में हैं। बड़े विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) में व्हाइटओक, जंकोर, क्रिस कैपिटल मालाबार और थिंक इन्वेस्टमेंट्स जैसे नाम शामिल हैं।

निवेशकों के लिए बड़ा मौका

यह IPO निवेशकों के लिए एक बड़ा मौका माना जा रहा है। 10,602 करोड़ रुपये का यह पब्लिक इश्यू कल यानी 12 दिसंबर को खुल कर 16 दिसंबर को बंद होगा। इस आईपीओ के एक शेयर का प्राइस बैंड 2,061 से 2,165 रुपये तय किया गया ह। यह पूर्ण रूप से ऑफर फोर सेल offer-for-sale है। इसके तहत कंपनी के 4.89 करोड़ शेयर (प्री-ऑफर पेड अप इक्विटी का 9.9 परसेंट) बेचे जाएंगे।

क्या है इसका जीएमपी

ग्रे मार्केट में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी आईपीओ जीएमपी अच्छा चल रहा है। गुरुवार की सुबह इसका जएमपी 126 रुपये का प्रीमियम कोट किया जा रहा था। यदि इसके प्राइस बैंड के अपर बैंड यानी 2165 रुपये को मूल्य माना जाए तो 5.82 फीसदी का जीएमपी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.