क्या कंपनियों के शेयर गिरवी रख रहे अडानी? ग्रुप की तरफ से आया बड़ा बयान

Updated on 02-02-2023 06:28 PM
नई दिल्ली : बीते साल सितंबर में अडानी ग्रुप द्वारा शेयर गिरवी (Adani Group Share Pledge) रखकर रकम जुटाने की खबर सामने आई थी। ऐसा कहा जा रहा था कि ग्रुप ने अपनी दोनों सीमेंट कंपनियों के बड़ी संख्या में शेयर गिरवी रखे। अडानी ग्रुप की तरफ से अब जाकर इस खबर का खंडन किया गया है। ग्रुप की तरफ से बुधवार को कहा गया कि एसीसी (ACC) और अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) के शेयर गिरवी रखने की खबर भ्रमित करने वाली है। ग्रुप ने कहा कि एसीसी और अंबुजा सीमेंट का कोई भी शेयर प्रमोटर्स द्वारा गिरवी नहीं रखा गया है। बीते कुछ दिनों से इन दोनों ही दिग्गज सीमेंट कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। अडानी ग्रुप ने हॉल्सिम ग्रुप से इन कंपनियों का अधिग्रहण किया था।

अडानी ग्रुप ने दिया यह बयान


अडानी ग्रुप ने एक बयान में कहा, 'हमें अंबुजा और हमारी सब्सिडियरी एसीसी के बारे में विभिन्न मार्केट सोर्सेज से कई रिपोर्ट्स मिली हैं। इनमें दावा किया गया है कि अधिग्रहण वित्तपोषण के लिए प्रमोटर्स ने अंबुजा और एसीसी दोनों के शेयर गिरवी रखे हैं। बाजार में ऐसी अफवाहें हैं कि बाजार में अस्थिरता के बीच टॉप-अप ट्रिगर्स को पूरा करने की जरूरत है, जहां बिक्री का दबाव है।' अडानी ग्रुप ने आगे कहा, 'हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि अंबुजा या एसीसी का कोई भी शेयर प्रमोटर्स द्वारा गिरवी नहीं रखा गया है। प्रमोटर्स ने केवल नोन-डिस्पोजेबल अंडरटेकिंग्स उपलब्ध कराई हैं। इस तरह अंबुजा और एसीसी के शेयरों को किसी टॉप-अप की जरूरत नहीं है। ना ही आखिरी बार जुटाए गए अधिग्रहण वित्तपोषण के तहत कैश टॉप-अप प्रदान करने की जरूरत है।'

यह थी शेयर गिरवी रखने की खबर


अडानी ग्रुप द्वारा शेयर गिरवी रखे जाने की खबर सितंबर 2022 में सामने आई थी। कहा जा रहा था कि ग्रुप ने एसीसी और अंबुजा सीमेंट के 10.36 खरब रुपये कीमत के शेयर गिरवी रखे थे। बता दें कि किसी भी कंपनी की बैलेंसशीट में शेयर प्लेज होने की जानकारी काफी नेगेटिव मानी जाती है। इस खबर के बाद अडानी ग्रुप के कर्ज पर सवाल उठाए गए थे। अब खुद ग्रुप की तरफ से कहा गया है कि प्रमोटर्स ने कोई शेयर गिरवी नहीं रखा।

क्या अडानी पोर्ट्स के शेयर रखे गए हैं गिरवी?


न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि गौतम अडानी ने बीते मंगलवार अपने पोर्ट यूनिट के और अधिक शेयर गिरवी रखे हैं। इसमें कहा गया कि ये शेयर ऋणदाताओं को सिक्युरिटी के रूप में गिरवी रखे गए। रॉयटर्स ने बताया कि एक एक्सचेंज फाइलिंग से यह जानकारी मिली है। इमर्जिंग मार्केट इन्वेस्टमेंट एंड फ्लॉरिशिंग ट्रेड एंड इनवेस्टमेंट ने अदानी पोर्ट्स में 2.69% हिस्सेदारी कैटेलिस्ट ट्रस्टीशिप को गिरवी (Adani Ports Share Pledge) रख दी है। यह उधारदाताओं की ओर से सिक्युरिटी ट्रस्टी के रूप में काम करती है। रिपोर्ट के अनुसार इस तरह एंटिटीज द्वारा अडानी पोर्ट्स में गिरवी रखी कुल हिस्सेदारी 7.79 फीसदी हो गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.