पैसा बचाने को बेंगलुरु का दफ्तर शिफ्ट कर रही है ऐमजॉन इंडिया?

Updated on 18-11-2024 12:56 PM
बेंगलुरु: लोग पैसा बचाने के लिए क्या नहीं करते हैं। किसी शहर के मुख्य इलाके में यदि मकान का किराया महंगा है तो वैसे इलाके में शिफ्ट कर जाते हैं जहां किराया सस्ता हो। पैसे बचाने के लिए लोग ऑटो या रिक्शा की सवारी करने के बजाय पैदल चलते हैं। कुछ इसी तरह की जुगत ऐमजॉन इंडिया (Amazon India) भी कर रही है। जी हां, कंपनी ने बेंगलुरु में अपने दफ्तर को महंगे इलाके से वैसे इलाके में शिफ्ट करना शुरू किया है, जहां उसे एक तिहाई किराया चुकाना पड़े।

वर्ल्ड ट्रेड सेंटर से शिफ्ट किया दफ्तर


मिंट की एक रिपोर्ट के अनुसार, कॉस्ट कम करने के लिए ऐमजॉन इंडिया ने बेंगलुरु के उत्तर-पश्चिमी इलाके में स्थित वर्ल्ड ट्रेड सेंटर से अपना मुख्यालय शिफ्ट कर दिया है। अब उसका दफ्तर शहर के हवाई अड्डे के नज़दीक चला जाएगा। इस समय ई-कॉमर्स और क्लाउड कंप्यूटिंग की दिग्गज कंपनी ने ब्रिगेड एंटरप्राइजेज की 30 मंजिल वाली इमारत में 18 मंजिलों पर करीब पांच लाख वर्ग फीट का ऑफिस स्पेस ले रखा है।

कहां है ऐमजॉन का नया दफ्तर


ऐमजॉन का नया दफ्तर बेंगलुरु हवाई अड्डे से महज 15 मिनट की ड्राइव पर है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी को WTC में प्रति वर्ग फीट 250 रुपये का किराया चुकाना होता है जबकि नए दफ्तर में उसका खर्च घट कर एक तिहाई रह जाएगा। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि ऑफिस की शिफ्टिंग अगले अप्रैल में शुरू होगी और साल 2026 तक पूरी हो जाएगी। कंपनी के एक प्रवक्ता के हवाले से बताया गया है 'हम एक नए परिसर में जाने के लिए उत्साहित हैं, जो एक अत्याधुनिक सुविधा है जिसे बेहतर सहयोग को बढ़ावा देने और अद्वितीय कर्मचारी अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।'

अभी कहां है दफ्तर


इस समय ऐमजॉन इंडिया का मुख्याल ब्रिगेड गेटवे में है। यह बेंगलुरु का पहला एकीकृत परिसर है। इसमें 1,200 आवासीय फ्लैट, एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, एक पांच सितारा होटल और एक अस्पताल है। उल्लेखनीय है कि Amazon India इस समय वरिष्ठ नेतृत्व परिवर्तन से गुज़र रहा है। कंपनी के अनुभवी समीर कुमार ने सितंबर में भारत के लिए कंट्री मैनेजर का पद संभाला। उन्होंने मनीष तिवारी की जगह ली जिन्होंने बीते अगस्त में पद छोड़ दिया था। समीर कुमार भारतीय बाज़ार के साथ-साथ पश्चिम एशिया, दक्षिण अफ़्रीका और तुर्की में भी Amazon के कंज्यूमर बिजनेस के प्रभारी होंगे।

कर्मचारी भी शिफ्ट होंगे वहां


बताया जाता है कि इस समय ऐमजॉन के करीब सैकड़ों कर्मचारी ब्रिगेड के ही रेसिडेंशियल फ्लैट में रहते हैं। अब कंपनी उन्हें प्रेरित कर रही है कि वे भी नए दफ्तर के पास ही अपना आवास शिफ्ट करें। क्योंकि कंपनी का नया दफ्तर ब्रिगेड से करीब 20 किलोमीटर दूर है। पीक ऑवर में इस दूरी को तय करने में करीब डेढ़ घंटे लग जाते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.