क्‍या फिर से साल 1931 की ओर बढ़ रहा चीन, क्‍यों एक सनसनीखेज खुलासे पर तमतमा गये जिनपिंग, पत्रकार पर बढ़ा मौत का खतरा

Updated on 29-06-2023 07:34 PM
बीजिंग: चीन ने अपने एक पत्रकार को सोशल मीडिया पर बैन कर दिया है। बिजनेस जर्नलिस्‍ट वू शियाबाओ जिनकी चीनी माइक्रो ब्‍लॉगिंग साइट वीबो पर जबरदस्‍त फालोइंग है, देश की अर्थव्‍यवस्‍था पर अपने एक खुलासे के बाद परेशानी में आ गए हैं। शियाबाओ ने कुछ दिनों पहले कहा था कि चीन एक बार फिर से बड़ी मंदी की तरफ बढ़ रहा है। उनका कहना था कि देश की स्थिति फिर से सन् 1931 की तरफ जाती हुई दिख रही है जब चीन की अर्थव्‍यवस्‍था में तेजी से गिरावट दर्ज की गई थी। उनके अलावा दो और यूजर्स को वीबो ने 'नकारात्मक और हानिकारक जानकारी फैलाने' के आरोप में प्रतिबंधित कर दिया है।

शियाबाओ ने बताई हकीकत
शियाबाओ को 47 मिलियन लोग वीबो पर फॉलो करते हैं। चीन के नेशनल ऑडिट रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2022 में रोजगार सब्सिडी में 980 मिलियन युआन यानी 135.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर से ज्‍यादा की धोखाधड़ी की गई थी। जिस दिन यह रिपोर्ट आई शियाबाओ को उसी दिन प्रतिबंधित कर दिया गया। हांगकांग से निकलने वाले अखबार साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्‍ट ने कहा है कि अभी यह स्‍पष्‍ट नहीं है कि कौन सी सोशल मीडिया साइट पर शियाबाओ की किस टिप्‍पणी की वजह से उनका अकाउंट सस्‍पेंड किया गया है।

रोजगार की कमी
इससे पहले मई में शियाबाओ ने एक और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जियाहोंगशु पर लिखा था कि 'औद्योगिक अर्थव्यवस्था सुस्त है और निजी उद्यमियों में सामूहिक रूप से निवेश करने की इच्छा कम होती जा रही है।' वू ने अपने आधिकारिक जियाहोंगशु चैनल पर कहा, ' विनिर्माण और रियल एस्टेट, जो परंपरागत रूप से लाखों चीनियों को रोजगार देते हैं, अब कमजोर पड़ गए हैं और नए रोजगार के अवसर देने में असमर्थ हैं।' मंगलवार तक, वू की लेटेस्‍ट पोस्‍ट उनके वीबो अकाउंट पर दिखाई दे रही थी, जहां उनके कई मिलियन फॉलोअर्स हैं। शियाबाओ अप्रैल 2022 से इस साइट पर थे।

दशकों बाद सबसे मुश्किल दौर
चीन में इस समय युवाओं को दशकों बाद सबसे मुश्किल दौर का सामना करना पड़ रहा है। मई के महीने में देश में युवा-बेरोजगारी दर रिकॉर्ड 20.8 फीसदी पर पहुंच गई। जबकि जुलाई और अगस्त में इसमें और इजाफा होने की आशंका जताई गई है। इससे अलग 11.58 फीसदी युवा यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होकर बाहर निकलने को तैयार हैं। ऐसे में इस दर में और ज्‍यादा इजाफा होगा। पिछले महीने शहरों में बेरोजगारी दर पर हुए सर्वे के मुताबिक इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ और यह 5.2 फीसदी पर ही अटकी है। लेकिन हाल के महीनों में बड़ी टेक्‍नोलॉजी कंपनियों में लगातार छंटनी हो रही है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्‍ट ने लिखा है कि ऐसा लगता है कि चीन में महामारी के बाद आर्थिक सुधार की गति एक छोटे से उछाल के बाद खो गई है।

क्‍या हुआ था 1931 में
जापान की यूनिवर्सिटी ऑफ टोक्‍यो के ग्रेजुएट स्‍कूल ऑफ इकोनॉमिक्‍स में एशियन हिस्‍ट्री की प्रोफेसर तोमोको शिरोयामा ने सन् 1920 के दशक में जब यूरोप, अमेरिका और एशिया की अर्थव्‍यवस्‍थाएं चौपट रही थीं तो चीन की अर्थव्‍यवस्‍था तेजी से आगे बढ़ रही थी। सन् 1927 में देश के राष्‍ट्रवादी शासन ने एक नए मुद्रा तंत्र को थोड़े बदलाव के साथ अपनाया। जहां अमे‍रिका, यूरोप और जापान सोने पर निर्भर थे तो चीन चांदी की मुद्रा पर आगे बढ़ रहा था। मगर चांदी की मुद्रा को अंतरराष्‍ट्रीय कीमत में कैसे बदला जाए, चीन के पास न तो जरूरी ज्ञान था और न ही जरूरी आधारभूत ढांचा। ऐसे में सन् 1920 में आर्थिक तरक्‍की का आनंद उठाने वाले चीन ने सन् 1931 से बुरा दौर देखना शुरू किया। देश के उद्योग और बाजार चौपट होते जा रहे थे। कुछ समझ नहीं आ रहा था कि आखिर आगे क्‍या होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
Advt.