क्‍या वाकई भारत के चंद्रयान 3 का मजाक उड़ा रहे हैं पाकिस्‍तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी, या माजरा कुछ और

Updated on 19-07-2023 01:23 PM
इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान के पूर्व विज्ञान और तकनीकी मंत्री रहे फवाद चौधरी अक्‍सर खबरों में रहते हैं। एक बार फिर वह अपने एक वीडियो की वजह से भारत में छाए हुए हैं। इस बार फवाद को जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें उन्‍हें भारत के चंद्रयान-3 चंद्रमा मिशन का मजाक उड़ाते हुए दिखाया गया है। हालांकि सच्चाई इससे अलग है। दरअसल यह वीडियो वास्तव में चार साल पहले का है और वह उस समय चांद देखने पर चर्चा कर रहे थे। फवाद ने ट्वीट कर भारत को चंद्रयान 3 के लिए बधाई दी थी। यह बात अलग है कि उनके ट्वीट से ज्‍यादा वीडियो पर चर्चा होने लगी।

ईद पर कर रहे थे चर्चा
कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि फवाद चौधरी ने हाल ही में एक न्‍यूज शो में चंद्रयान अंतरिक्ष मिशन के बारे में एक सवाल के जवाब में भारत का मजाक उड़ाया गया था। फवाद का जो वीडियो वायरल होने लगा उसमें उन्‍हें कहते हुए सुना जा सकता है, 'इतनी बड़ी लंबाई तक जाने की कोई जरूरत नहीं है।' इस बात से उनका मतलब था कि पाकिस्तान को इतनी बड़ी कोशिशों को अंजाम देने की जरूरत नहीं है। फवाद चौधरी का यह वीडियो 26 मई, 2019 का है और उस समय पाकिस्तान के विज्ञान और तकनीकी मंत्री के रूप में अपनी जिम्‍मेदारियां निभा रहे थे। टीवी शो के दौरान, उन्होंने ईद की तारीख की अनौपचारिक घोषणा पर चर्चा करते हुए, रमजान और ईद के चांद के दिखने से जुड़े विवादों पर बात की थी।

2022 के लिए बताया था सपना
वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि फवाद, चांद देखने पर चर्चा कर रहे हैं। वीडियो पूरा देखने पर पता लगता है कि वह चंद्रयान-3 नहीं बल्कि चंद्रयान-2 मिशन के बारे में बात कर रहे हैं। फवाद चौधरी ने 2019 में ही कहा था कि देश 2022 में अपना पहला मानव मिशन भेजेगा। फवाद के इंटरव्‍यू की जो वीडियो क्लिप वायरल हुई है, उसमें उन्हें चंद्रमा के दर्शन और इसरो की तरफ से संचालित भारत के अंतरिक्ष मिशन से जुड़ा एक सवाल पूछा जाता है। वह इसी सवाल के जवाब में कहते हैं, 'इतने पापड़ बेलने की जरूरत नहीं है।' भारत के चंद्रयान 3 के सफल प्रक्षेपण के बाद यह वीडियो वायरल हो गया।

भारत हासिल करेगा उपलब्धि
14 जुलाई को, इसरो ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रयान 3 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। इसका मकसद चंद्रमा के अज्ञात दक्षिणी ध्रुव पर एक सॉफ्ट लैंडिंग करना है। अगर यह सफल रहता है तो फिर भारत एक दुर्लभ उपलब्धि हासिल कर सकेगा। अब तक सिर्फ तीन देश-अमेरिका, चीन और रूस ही चंद्रमा की सतह पर उतरने में कामयाब रहे हैं। अंतरिक्ष यान के लिए पृथ्वी से चंद्रमा तक की यात्रा में लगभग एक महीने का समय लगने का अनुमान है, और लैंडिंग 23 अगस्त को होने की उम्मीद है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 September 2026
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में आयोजित यूएस-चीन समिट ( Donald Trump Xi Jinping Summit ) के दौरान एक ऐसा वाकया देखने को मिला जिसको लेकर डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की जा रही…
 25 September 2026
न्यूयॉर्क: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र में बेहद दमदार भाषण दिया है। उन्होंने दुनिया के सबसे मंच पर वैश्विक ताकतों को आइना दिखाते हुए कहा 'हम उस…
 25 September 2026
न्यूयॉर्क: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के अपने संबोधन में न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी पर तीखा हमला बोला है। नेतन्याहू ने ममदानी को न्यूयॉर्क…
 25 September 2026
रोम: इटली की सरकार ने स्कूलों में बुर्का और नकाब पर रोक लगा दी है। प्रधानमंत्री जॉर्जियो मेलोनी की कैबिनेट ने गुरुवार को इस मामले में आदेश पारित किया है।…
 25 September 2026
न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क में चल रहे संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान के बीच अहम मुलाकात हुई है। इस दौरान दोनों…
 25 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (USCIRF) ने यूएपीए (UAPA) कानून के तहत हिरासत में लिए गए लोगों को लेकर भारत सरकार पर निशाना साधा है। करीब 9 साल…
 25 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में स्थायी सीट के लिए भारत की दावेदारी को एक अहम यूरोपीय देश का साथ मिला है। पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने सुरक्षा…
 25 September 2026
संयुक्त राष्ट्र: ईरान के राष्‍ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने परमाणु बम को नापाक बताते हुए उसको बनाने की किसी भी महत्‍वाकांक्षा को पूरी तरह से खारिज किया है। ईरानी राष्‍ट्रपति ने…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
Advt.