क्या सच हो रही हिंडनबर्ग की भविष्वाणी! एक महीने में 85% टूटे अडानी ग्रुप के तीन शेयर, इन स्टॉक्स की हालत भी खराब

Updated on 23-02-2023 07:24 PM
नई दिल्ली: अडानी ग्रुप पर साल 2023 भारी पड़ रहा है। अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग (Hindenburg) की रिपोर्ट आने के बाद से अडानी ग्रुप (Adani Group) के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। अमेरिकी रिसर्च फर्म (Hindenburg) की रिपोर्ट 24 जनवरी 2023 को आई थी। हिंडनबर्ग ने कहा था कि अडानी ग्रुप के सात स्टॉक करीब 85 फीसदी तक ओवरवैल्यूड हैं। इस रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में धड़ाधड़ लोअर सर्किट लगने लगा था। अडानी ग्रुप (Adani Group) के सभी शेयर लाल निशान पर आ गए थे। अभी भी अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट जारी है। पिछले एक महीने में अडानी ग्रुप के तीन शेयर 85 फीसदी तक गिर चुके हैं। यह उतनी ही गिरावट है जितना इनकी ओवरवैल्यूड होने की बात हिंडनबर्ग ने कही थी। अडानी ग्रुप का एक और शेयर भी 79 फीसदी से ज्यादा गिर चुका है। आईए आपको बताते हैं अडानी ग्रुप के कौन-कौन से शेयर 85 फीसदी से ज्यादा गिर चुके हैं।

अडानी ग्रुप के इन शेयरों में आई है गिरावट


अमेरिकी रिसर्च फर्म की रिपोर्ट आने के बाद से अडानी टोटल गैस, अडानी ग्रीन एनर्जी और अडानी ट्रांसमिशन के शेयरों में भारी गिरावट आई है। पिछले एक महीने में ये स्टॉक 85 फीसदी से ज्यादा गिर चुके हैं। अडानी ग्रुप की सभी 10 कंपनियों के शेयरों की कीमतें लगातार गिरती जा रही हैं। 25 जनवरी से लगातार गिरते हुए अडानी टोटल गैस के शेयर 835 रुपये पर बंद हुए हैं। हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों की ओवरवैल्यूड की गई है। 24 जनवरी से अडानी टोटल गैस की मार्केट वैल्यू में 3.35 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आ चुकी है। यह 4.3 लाख करोड़ रुपये से, इसकी मार्केट कैप अब 1 लाख करोड़ रुपये से कम होकर 91,829 करोड़ रुपये हो गई है।

82 फीसदी टूट चुका यह स्टॉक


बीएसई के आंकड़ों के मुताबिक, अडानी ग्रीन का शेयर बुधवार को 539 रुपये पर बंद हुआ था। गुरुवार को यह गिरावट के साथ 512.10 रुपये के स्तर पर खुला है। शेयर में लोअर सर्किट देखा जा रहा है। अडानी ग्रीन एनर्जी अब अपने 52-सप्ताह के हाई लेवल से 3,048 रुपये से 82% नीचे है। इसके साथ ही, अडानी ट्रांसमिशन अपने 52-सप्ताह के उच्च स्तर से 81% और 24 जनवरी के बंद से 71% नीचे है।

कल अडानी ग्रुप के शेयरों में आई थी भारी गिरावट


शेयर बाजार में गिरावट के बीच कल यानी बुधवार को अडानी ग्रुप के शेयरों को भारी नुकसान हुआ था। बीएसई पर अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 10.43 प्रतिशत टूटकर 1,404.85 रुपये पर बंद हुआ था। अडानी पोर्ट्स का शेयर 6.25 प्रतिशत, अडानी पावर, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी टोटल गैस यह सभी के शेयर पांच प्रतिशत नीचे आ गए थे। अडानी ग्रीन एनर्जी में 4.99 प्रतिशत, अडानी विल्मर में 4.99 प्रतिशत और अंबुजा सीमेंट्स में 4.92 प्रतिशत की गिरावट आई थी। एनडीटीवी 4.13 प्रतिशत और एसीसी 3.97 प्रतिशत नुकसान में रहा था। सुबह के कारोबार में समूह की कई कंपनियों के शेयर अपने निचले सर्किट पर पहुंच गये थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.