वर्ल्ड कप में जीत से बोहनी भारतीय टीम के लिए शुभ या अशुभ, देखें 1975 से 2019 तक के आंकड़े

Updated on 09-10-2023 04:20 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम ने विश्व कप 2023 में जीत के साथ आगाज किया है। उसने अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया। ओवरऑल देखेंगे तो पाएंगे कि भारत की जीत शानदार रही, लेकिन जिस तरह से बैटिंग में आगाज हुआ उससे कप्तान रोहित शर्मा निराश होंगे। एक वक्त 2 रन पर 3 विकेट गिर गए थे। भारतीय टीम संघर्ष कर रही थी वह तो भला हो विराट कोहली और केएल राहुल का, जिन्होंने 165 रनों की पार्टनरशिप करते हुए टीम को जीत तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

खैर, विश्व कप इतिहास पर नजर डालें तो यह 13वां वनडे वर्ल्ड कप है और इसमें से भारत ने 8 बार टूर्नामेंट में जीत से आगाज किया है, जबकि 5 बार उसे हार मिली है। वनडे वर्ल्ड कप पहली बार 1975 में खेला गया था,जिसमें भारत को इंग्लैंड से अपने पहले मैच में हार मिली थी। इसके अगले सत्र में भारत वेस्टइंडीज से हार गया था। इन दोनों ही मौकों पर भारत का सफर ग्रुप स्टेज तक सीमित रहा था।
1983 में पहली बार जीता था अपना ओपनिंग मैच
1983 में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पहले मैच में जीत दर्ज की और फिर फाइनल में उसे हराकर खिताब भी अपने नाम किया। ये दोनों ही जीत कपिल देव की टीम के लिए करिश्माई थी। यह पहला मौका था जब भारत ने अपना पहला मैच और पहला खिताब जीता था। 2011 में जब एमएस धोनी की कप्तानी वाली टीम ने बांग्लादेश पर जीत से आगाज किया तो श्रीलंका को हराकर खिताब भी अपनी झोली में डाला।

1983, 2011 और 2023 में समानता, क्या ट्रॉफी जीत रही टीम इंडिया?
भारतीय टीम ने 1983 और 2011 के बाद इस बार भी जीत से आगाज किया है। हालांकि, इसके अलावा कई अन्य सीजन में भी ऐसा रहा है, लेकिन इस बार वह अपने घर में खेल रहा है तो खिताब की उम्मीद की जा रही है। 1983, 2011 और 2023 में एक और समानता यह है कि ये तीनों ही विषम संख्या वाले साल हैं। रोहित शर्मा का आईपीएल में कप्तान के तौर पर विषम संख्या वाले साल में भी जबरदस्त प्रदर्शन रहा है। टीम ने 2013, 2015, 2017, 2019 में चार खिताब जीते, जबकि एक खिताब 2020 में अपने नाम किया था।

विश्व कप ओपनिंग मैच में भारतीय टीम का प्रदर्शन
विश्व कपओपनिंग मैचरिजल्टटूर्नामेंट में प्रदर्शन
1975vs इंग्लेंडहारग्रुप स्टेज
1979vs वेस्टइंडीजहारग्रुप स्टेज
1983vs वेस्टइंडीजजीतचैंपियन
1987vs ऑस्ट्रेलियाहारसेमीफाइनल
1992vs इंग्लैंडहारग्रुप स्टेज
1996vs केन्याजीतसेमीफाइनल
1999vs साउथ अफ्रीकाहारसुपर-6
2003vs नीदरलैंडजीतरनरअप
2007vs बांग्लादेशहारग्रुप स्टेज
2011vs बांग्लादेशजीतचैंपियन
2015vs पाकिस्तानजीतसेमीफाइनल
2019vs साउथ अफ्रीकाजीतसेमीफाइनल
2023vs ऑस्ट्रेलियाजीत?

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.