जमीन है या सोना 1200 प्लॉट्स के लिए 1.7 लाख लाइन में, जानें नोएडा एयरपोर्ट के पास प्रॉपर्टी की यह बूम क्यों

Updated on 31-08-2023 04:06 PM
नई दिल्ली: जेवर एयरपोर्ट का काम तेजी से चल रहा है। इसी के साथ ही जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport) के पास प्रॉपर्टी खरीदने की लोगों में होड़ मची हुई है। जेवर एयरपोर्ट के पास प्लॉट खरीदने के लिए लाखों लोग लाइन में लगे हुए हैं। योजना की अंतिम तारीख नजदीक है। जब से जेवर में एयरपोर्ट (Jewar Airport) बनने की शुरुआत हुई है। यहां हर कोई प्रॉपर्टी ख्ररीदना चाहता है। यहां पर प्रॉपर्टी के रेट लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लोग यहां पर प्रॉपर्टी को सोने की खान के रूप में भी देख रहे हैं। बता दें कि यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) द्वारा तीन सप्ताह पहले एक योजना शुरू की गई है। इसमें इंडिपेंडेंट हाउस के लिए प्लॉट आवंटित किए जाने हैं। इस योजना को जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। इस योजना के तहत बुधवार की शाम तक पोर्टल पर 1.73 लाख लोगों ने 1,184 प्लॉट के लिए रजिस्ट्रेशन करा लिया है।

क्यों मची प्रॉपर्टी खरीदने की होड़

जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport) के पास प्रॉपर्टी खरीदने की होड़ यूं ही नहीं मची हुई है। दरअसल यहां पर प्रॉपर्टी के दाम पिछले कुछ समय में काफी तेजी से बढ़े हैं। वहीं जेवर में जिस तरह से एयरपोर्ट बनाने के साथ इसके आसपास डेवलपमेंट का काम चल रहा है। इस वजह से भी लोग यहां पर प्रॉपर्टी खरीदना चाह रहे हैं। जानकारों की मानें तो जेवर एयरपोर्ट के शुरू होने बाद इसके आसपास प्रॉपर्टी के दाम काफी ज्यादा बढ़ जाएंगे।

तेजी से चल रहा विकास कार्य

जेवर एयरपोर्ट के पास तेजी से विकास कार्य चल रहे हैं। अब YEIDA या यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण, देश की पहली पॉड टैक्सी सेवा शुरू करने पर भी काम कर रहा है। यह जेवर हवाई अड्डे या नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को नोएडा फिल्म सिटी से जोड़ेगी। इसे पिछले दिनों प्राधिकरण ने मंजूरी दे दी थी। इस सर्विस के जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। यह हवाईअड्डे से फिल्म सिटी तक 14.6 किमी की दूरी को कवर करेगा। यह सेक्टर 29, सेक्टर 32 औद्योगिक इकाइयों और सेक्टर 33 टॉय पार्क में परिधान पार्क, हस्तशिल्प पार्क और एमएसएमई पार्क से होकर गुजरेगा। इसके बाद सेक्टर 21 में फिल्म सिटी में समाप्त होगा। इस मार्ग में 12 स्टेशन होंगे, और यह 20 मिनट की यात्रा होगी जिसमें अधिकतम 40 किमी/घंटा की गति से चलने वाली पॉड टैक्सियां होंगी।

लाखों लोगों ने खरीदे फॉर्म

अभी तक 1.23 लाख ऑनलाइन खरीद फॉर्म खरीदे गए हैं और 1.1 लाख आवेदन जमा किए गए हैं। वहीं 78,290 आवेदकों ने 10% बयाना राशि का भुगतान भी किया है। योजना में आवेदन की अंतिम तिथि शुक्रवार की रात को खत्म हो रही है। इस योजना में मिल रहे आवासीय भूखंड 7 अलग-अलग आकार के हैं। इसमें सेक्टर 16, 17 और 20 में 120 से 2,000 वर्ग मीटर तक और अधिकतम, 466, 200 वर्ग मीटर के भूखंड हैं। इसके बाद 162 वर्ग मीटर के 260 भूखंड हैं।

कल है अंतिम मौका

इस योजना को 8 अगस्त को लॉन्च किया गया था। योजना में आवेदन की अंतिम तिथि 1 सितंबर 2023 है। 18 अक्टूबर 2023 को ड्रॉ के जरिए आवेदन खोले जाएंगे। ऐसे लोग जो नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास आशियाना बनाने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह अच्छा मौका है। इस स्कीम में 120 वर्ग मीटर के 194 प्लॉट हैं।

बता दें कि साल 2021 तक आवासीय भूखंडों में निवेश के प्रति लोगों में रुचि नहीं थी। साल 2018 में जारी 418 भूखंडों के लिए YEIDA को 19,716 आवेदन प्राप्त हुए थे। साल 2020 में उसे 971 भूखंडों के लिए केवल 3,614 आवेदन मिले थे। इसकी वजह नोएडा से दूरी और क्षेत्र में विकास की कमी को बताया जा रहा था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.