क्या राजेंद्र राठौड़ हैं BJP के CM दावेदार ? ERCP के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री शेखावत के बयान से बढ़ाई सियासी गर्मी

Updated on 27-06-2023 07:12 PM
जयपुर : केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के एक वीडियो ने सियासी गलियारों में बवाल पैदा कर दिया है। इस वीडियो को कांग्रेस ने भी सोशल मीडिया पर शेयर कर बीजेपी पर हमला बोला है। वीडियो में केंद्रीय मंत्री इशारों ही इशारों में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ को मुख्यमंत्री का दावेदार बता रहे हैं। वीडियो के सामने आने के बाद सियासी गलियारों में जमकर हड़कंप मचा हुआ है। वहीं वीडियो को लेकर कई तरह के मायने निकाले जा रहे हैं। वीडियो सवाई माधोपुर का बताया जा रहा है, जिसमें ईआरसीपी को लेकर एक नेता से बात करते हुए गजेंद्र सिंह ने अपना बयान दिया है।

जानिए क्या कहा है केंद्रीय मंत्री शेखावत ने

गजेंद्र सिंह के इस वीडियो के सामने आने के बाद बीजेपी में भी जमकर हड़कंप मचा हुआ है। इस वीडियो में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह सवाई माधोपुर दौरे के दौरान ईआरसीपी के मुद्दे को लेकर चर्चा कर रहे थे। तभी उन्होंने एक बयान दिया कि ERCP बनवा दूंगा, 46 करोड़ रुपए रुपए दे दूंगा। आप तो राजेंद्र सिंह का राज बनवा दो। तुरंत लग जाएगा। इस वीडियो में राजेंद्र सिंह राठौड़, टोंक सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया और बीजेपी नेता भी दिख रहे हैं। इस दौरान कोई स्थानीय नेता ERCP को लेकर शेखावत से बात कर रहा था। तभी इस वीडियो में मंत्री का बयान सामने आया।

गजेंद्र सिंह के इस बयान के क्या हो सकते हैं मायने!

ERCP मुद्दे को लेकर वायरल हुए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के वीडियो के बाद सियासी गलियारों में बहस छिड़ चुकी है। इसको लेकर कांग्रेस भी हमलावर बनी हुई है। कांग्रेस ने ईआरसीपी के मुद्दे पर दिए गए केंद्रीय मंत्री शेखावत के इस बयान पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि 'राजस्थान की जनता के प्रति भाजपा की ये निकृष्ट व कुंठित सोच का प्रमाण है। ERCP का काम रोकने और जनता से छल-कपट करने वाले श्री गजेंद्र सिंह शेखावत का ये "हीन व हलका" आचरण देखिए। सत्ता के लालची कह रहे हैं "ERCP बना दूंगा, 46000 करोड़ दे दूंगा, बस राज बनवा दो।'

सोशल मीडिया पर तेज हुई बीजेपी सीएम फेस पर चर्चा

इधर शेखावत के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा चलने लगी है कि क्या बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री पद के दावेदार नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ हैं। आखिर इस बयान के माध्यम से केंद्रीय मंत्री शेखावत क्या संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं, ये सवाल सोशल मीडिया पर घूम रहा है। अगर वीडियो के बयान पर नजर डाली जाए तो केंद्रीय मंत्री इशारों ही इशारों में राजेंद्र सिंह राठौड़ को मुख्यमंत्री का दावेदार बता दिया।ऐसे में माना जा रहा है कि बीजेपी में CM फेस को लेकर चल रही लड़ाई एक बार फिर उभर सकती है।

वीडियो वायरल होने के बाद शेखावत ने दी सफाई

प्रदेश कांग्रेस की ओर से घेरे जाने के बाद मंत्री शेखावत ने मामले में सफाई दी है। उन्होंने मीडिया से कहा कि ERCP को लेकर मुझसे पूछा गया था तो मैंने कह दिया कि हमारी सरकार आने पर इसे लेकर आएंगे। उस समय राजेंद्र सिंह राठौड़ भी साथ थे। हमने कहा भाजपा सरकार आएगी तो नदी जोड़ो परियोजना का व्यापक कार्य शुरू होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.