क्‍या खत्‍म होने की तरफ बढ़ रहा है रूस यूक्रेन का युद्ध? यूक्रेनी रक्षा मंत्री के ऑफर के बाद बढ़ा सस्‍पेंस

Updated on 10-06-2023 07:25 PM
कीव: यूक्रेन के रक्षा मंत्री के एक बयान के बाद ऐसा लगता है कि रूस के साथ जारी जंग आने वाले दिनों में खत्‍म हो जाए। यूक्रेन के रक्षा मंत्री ने रूस के साथ बातचीत की बात कही है। रूस और यूक्रेन की जंग फरवरी 2022 से जारी है। पिछले दिनों रूस से यूक्रेन के नोवा कखोवका बांध को भी ब्‍लास्‍ट करके उड़ा दिया है। फिलहाल बातचीत वाले बयान पर रूस की तरफ से कोई टिप्‍पणी नहीं की गई है। मगर दोनों देश अगर बातचीत की टेबल पर आते हैं तो यह एक बड़ा घटनाक्रम होगा।


बातचीत को तैयार यूक्रेन
यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्‍सी रेजनिकोव ने कहा, 'यूक्रेन बातचीत और एक शांति समझौते के लिए तैयार है।' लेकिन इसके साथ ही उन्‍होंने एक शर्त भी रख दी है। उन्‍होंने कहा कि यह तभी होगा जब रूस स्‍पेशल मिलिट्री ऑपरेशन में कुछ बदलाव करता है तो ही बातचीत संभव है। रक्षा मंत्री का यह बयान यूक्रेनी राष्‍ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्‍की की तरफ से आठ जून को खेरसॉन दौरे के बाद आया है। वह जाफोराइज क्षेत्र में चल रहे आक्रामक अभियान के बारे में जानकारी लेने के लिए यहां पहुंचे थे। इस क्षेत्र में यूक्रेन की सेना की रणनीति फेल हो गई है और उसे काफी नुकसान झेलना पड़ा है।

जेलेंस्‍की के शब्‍द बोल रहे रेजनिकोव
रूस की सेना ने कई यूक्रेनी टैंक खदेड़ने में सफलता हासिल की है। यहां तक कि रूस की मिलिट्री ने हेन्सोल्ड टीआरएमएल-4डी एईएसए रडार, जो आईरिस-टी एयर डिफेंस सिस्‍टम का हिस्‍सा है, उसे भी नष्ट कर दिया। इस हथियार को यूक्रेन की सेना के समर्थन में तैनात किया गया था। विशेषज्ञों की मानें तो जेलेंस्की खुद सार्वजनिक तौर पर रूस से सौदे के लिए नहीं कह सकते।
अगर वह ऐसा करते हैं तो फिर अमेरिका और बाकी नाटो देशों के साथ उनके रिश्‍ते कमजोर हो जाएंगे। लेकिन वह सवाल कर रहे हैं कि क्या रेजनिकोव का बयान रूस के सैन्‍य ऑपरेशन को बदलने के लिए कहना है।विशेषज्ञों के मुताबिक यूक्रेन अगर इस शर्त के साथ बातचीत के लिए आगे बढ़ता है तो फिर रूस उसे खारिज कर देगा, इस बात की आशंकाएं काफी ज्‍यादा हैं।

रूस की टिप्‍पणी का इंतजार
अब तक रूस की तरफ से कोई टिप्‍पणी नहीं की गई है। माना जा रहा है कि रूस के अधिकारी रक्षा मंत्री के बयान का मतलब निकालने की कोशिशों में लगे हुए हैं। वह जानना चाहते हैं कि क्‍या रेजनिकोव के पास वास्तव में बातचीत करने का कोई अधिकार है? रेजनिकोव वही मंत्री हैं जिन्‍हें हाल ही में जलेंस्की ने भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्‍त करने का मन बनाया था। भारी सेंसरशिप को मानने वाले यूक्रेन के रक्षा मंत्री ने कई अहम जानकारियों को लीक कर दिया था। फिर कुछ समय बाद ही रहस्यमय तरीके से उन्‍हें माफ भी कर दिया गया। ऐसे में जेलेंस्‍की और रेजनिकोव के बीच सबकुछ ठीक है, इस बात पर सवाल हैं। मगर विशेषज्ञों की मानें तो रूस को रेजन‍िकोव के प्रस्‍ताव को खारिज करने की जगह रूस को इसे एक बार परखना चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
Advt.