शेख हसीना अभी भी हैं बांग्लादेश की प्रधानमंत्री? डोनाल्ड ट्रंप को भेजे बधाई संदेश से ढाका में हलचल तेज, जानें भारत क्या मानता है

Updated on 08-11-2024 04:25 PM
ढाका: बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री और देश की सबसे बड़ी पार्टी अवामी लीग की नेता शेख हसीना एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। शेख हसीना ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर डोनाल्ड ट्रंप को बधाई संदेश दिया है। इसमें शेख हसीना ने खुद को बांग्लादेश का प्रधानमंत्री बनाया है। इस बयान के बाद बांग्लादेश में शेख हसीना को लेकर अचानक हलचल तेज हो गई है। अवामी लीग के कार्यालय सचिव के हस्ताक्षर वाला एक पत्र पार्टी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है, जिसमें हसीना ने ट्रंप के असाधारण नेतृत्व गुणों की तारीफ की और उम्मीद जताई कि 'बांग्लादेश और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंध मजबूत' होंगे।

पत्र में कहा गया, 'बांग्लादेश अवामी लीग की अध्यक्ष, (प्रधानमंत्री) शेख हसीना ने अमेरिका का 47वां राष्ट्रपति चुने जाने पर डोनाल्ड जे. ट्रंप को बधाई दी है। शेख हसीना ने प्रधानमंत्री के रूप में डोनाल्ड जे. ट्रंप और मेलानिया ट्रंप के साथ अपनी बैठकों और बातचीत को मधुरता से याद किया।' इसमें आगे कहा, 'उन्होंने दोनों देशों के द्विपक्षीय और बहुपक्षीय हितों को आगे बढ़ाने के लिए फिर से मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।'

शेख हसीना को छोड़ना पड़ा था बांग्लादेश


बांग्लादेश में सरकार विरोधी एक बड़े प्रदर्शन के बाद इसी साल 5 अगस्त को शेख हसीना ने देश छोड़ दिया था और भागकर भारत आ गई थीं। बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण को खत्म करने को लेकर शुरू हुआ छात्रों का आंदोलन कई सप्ताह के बाद भड़क गया था। ढाका की सड़कों पर हजारों छात्र प्रदर्शनकारी उतर आए थे। शेख हसीना के जाने के बाद प्रदर्शनकारी उनके आधिकारिक आवास में घुस गए थे।

सेना प्रमुख ने की हसीना के इस्तीफे की घोषणा


बांग्लादेश के सेना प्रमुख वकार-उज-जमान ने उसी दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस करके घोषणा की कि शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया है और देश छोड़कर चली गई हैं। 5 अगस्त की शाम को ही वह बांग्लादेश की सेना के विमान से दिल्ली के पास स्थित भारतीय वायु सेना के हिंडन एयरबेस पर उतरीं। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संसद को बताया था कि शेख हसीना शॉर्ट नोटिस पर भारत आने की अनुमति दी गई है। इसके साथ यह भी बताया कि उन्हें प्रोटोकॉल के अनुसार सुरक्षित स्थान पर रखा गया है।

क्या भारत शेख हसीना को अभी भी पीएम मानता है?


शेख हसीना के डोनाल्ड ट्रंप को बधाई संदेश में खुद को प्रधानमंत्री कहे जाने पर भारतीय विदेश मंत्रालय से यही सवाल पूछा गया। इस पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि भारत शेख हसीना को पूर्व प्रधानमंत्री मानता है और इस पर अपनी स्थिति स्पष्ट कर चुका है। उन्होंने कहा, 'हमने लगातार कहा है कि वह (शेख हसीना) पूर्व प्रधानमंत्री हैं। इस पर हमारा यह रुख है।'

हसीना का अमेरिका पर आरोप


शेख हसीना ने कथित तौर पर खुद को बांग्लादेश से हटाए जाने के पीछे वर्तमान जो बाइडन प्रशासन के होने का आरोप लगाया था। हालांकि, उनके बेटे सजीब वाजेद ने रिपोर्ट को खारिज किया था। शेख हसीना ने प्रधानमंत्री रहते हुए भी अमेरिका पर उनके खिलाफ तख्तापलट का आरोप लगाया था। उन्होंने बिना नाम लिए कहा था कि एक देश ने उनसे कहा है कि अगर वे सेंट मार्टिन द्वीप दे देती हैं तो वह बांग्लादेश की सत्ता में उन्हें रहने देगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.