क्या वाकई मां बनने वाली हैं श्रद्धा आर्या? बेबी बंप के साथ सामने आई तस्वीर का सच जानिए

Updated on 27-02-2023 07:24 PM
एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या इन दिनों एकता कपूर के सीरियल 'कुंडली भाग्य' में प्रीता का किरदार निभा रही हैं। सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। अपनी लाइफ से जुड़े वह हर एक अपडेट फैन्स को वहां देती रहती हैं। इसी बीच उन्होंने अपनी एक फोटो पोस्ट की। हालांकि ये तस्वीर कुछ अलग है। इतनी अलग कि फैन्स भी तमाम तरह के सवाल पूछ रहे हैं। इसमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा है। लोगों को लग रहा है कि वह मां बनने वाली हैं। इसमें आखिर सच्चाई कितनी है, चलिए बताते हैं।
दरअसल, श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) ने साल 2021 में नेवी ऑफिसर राहुल नागल के साथ शादी की थी। इसकी फोटो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। सिर्फ इसकी ही नहीं, हनीमून से लेकर पहली वेडिंग एनिवर्सरी तक की झलकियां फैन्स के साथ साझा की थी। हालांकि उन्होंने फैमिली प्लानिंग के बारे में कभी नहीं बताया और कुछ कहा। लेकिन शक्ति अरोड़ा के साथ ये फोटो देख फैन्स के दिल धड़कने लगे। दिमाग के घोड़े दौड़ने लगे। एक्ट्रेस ने इस फोटो के साथ कैप्शन भी लिखा- सावधान। आगे बेबी बंप है। 20 साल में ये बड़ा समय है।'

श्रद्धा आर्या के मां बनने के पीछे का सच

अब बता दें कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट नहीं हैं। बात ये है कि जिस सीरियल में ये काम करती हैं, 'कुंडली भाग्य' उसमें 20 साल का लीप आ रहा है। ऐसे में एक्ट्रेस अब पर्दे पर एक और बच्चे की मां बनने जा रही हैं। सीरियल की किसी सीन के दौरान उन्होंने शक्ति अरोड़ा के साथ सेल्फी ली और उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। जिसके बाद लोगों ने लिखा कि अगर वो ये शो छोड़ देंगी तो लोग इसे नहीं देखेंगे। वहीं, कुछ एक्ट्रेस को ऑन स्क्रीन मां बनने के लिए बधाई भी देने लगे।

शक्ति अरोड़ा छोड़ देंगे 'कुंडली भाग्य'

एक यूजर ने लिखा- प्रीजून सबसे अच्छी जोड़ी है। आशा करता हूं कि लीप के बाद भी आप दोनों ही शो को जारी रखो। शक्ति सर के बिना शो में कोई दिलचस्पी नहीं है। कितने भी नए चेहरे आए, इनके आगे कुछ भी नहीं। एक फैन ने कहा- आप दोनो की जगह कोई नहीं ले सकता। आप दोनों दुनिया में सबसे अच्छे हो। हम आपको सीरीज में साथ में देखना चाहते हैं। बता दें कि 20 साल के लीप के बाद जहां शक्ति अरोड़ा इस शो को अलविदा कह देंगे। वहीं, श्रद्धा आर्या इसे जारी रखेंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
Advt.