क्या सुबह 4 बजे के ईमेल में छुपा है टिम कुक की सफलता का राज? समलैंगिक होने को मानते हैं भगवान का वरदान

Updated on 01-11-2023 02:47 PM
नई दिल्ली : आईफोन (iPhone) और एपल (Apple), ये दो नाम इस समय छाए हुए हैं। मार्केट में भी और पॉलिटिक्स में भी। पॉलिटिक्स में इसलिए, क्योंकि विपक्षी दलों के कई नेताओं ने अपना आईफोन हैक किये जाने का दावा किया है। लेकिन इस आर्टिकल में हम विवादों की नहीं, टिम कुक (Tim Cook) की बात करेंगे। टिम कुक एपल के सीईओ (Apple CEO) हैं। एक साधारण से परिवार में जन्मा व्यक्ति, जो इस समय एपल की सफलता का पर्याय बन चुका है। एक समय एपल डूबने के कगार पर थी। आज इस कंपनी का मार्केट कैप 223 लाख करोड़ रुपये है। तो क्या है टिम कुक की सफलता का राज? उनका सुबह 3.45 बजे उठना या गे होना उनकी पर्सनालिटी को निखारता है। आइए टिम कुक के बारे में कुछ दिलचस्प बातें जानते हैं।

घर खर्च के लिए फार्मेसी में करना पड़ता था काम

एपल के सीईओ टिम कुक का शुरुआती जीवन काफी स्ट्रगल भरा था। उनके पिता डोनाल्ड कुल शिपयार्ड में वर्कर थे और मां गेराल्डिन फार्मेसी में काम करती थीं। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। घर खर्च चलाने के लिए कुक को भी कई साल तक फार्मेसी में काम करना पड़ा था। लेकिन कुक के सपने बड़े थे। उन्होंने टेक्नोलॉजी की पढ़ाई की और अपनी मेहनत से आगे बढ़ते चले गए। कुक औबर्न यूनिवर्सिटी से इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। साथ ही उन्होंने ड्यूक यूनिवर्सिटी के फूक्वा स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए किया है। एपल से पहले उन्होंने IBM में 12 साल काम किया। इसके बाद साल 1998 में उन्होने एपल जॉइन किया था।

एपल के लिए लकी हैं टिम कुक


टिम कुक को एपल के लिए लकी माना जाता है। जब उन्होंने एपल जॉइन की थी, तब कंपनी दिवालिया होने की कगार पर पहुंच गई थी। इसके बाद साल 2002 में कुक को कंपनी के सेल्स और मैनेजमेंट डिपार्टमेंट में वाइस प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी मिली। इसके बाद वे साल 2004 में मैकिन्टोश डिवीजन के अंतरिम सीईओ बने। इसके बाद साल 2009 में स्टीव जॉब्स के बीमार पड़ने पर उन्हें अंतरिम सीईओ बनाया गया। फिर स्टीव जॉब्स की मृत्यु के बाद अगस्त 2011 में कुक को एपल का सीईओ बनाया गया। इस दौरान कुक कंपनी को फर्श से अर्श तक ले आए। एक समय कंपनी दिवालिया होने की कगार पर थी और आज कंपनी का मार्केट कैप 223 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

सुबह 3.45 बजे उठ जाते हैं कुक


टिम कुक काफी जल्दी सोकर उठ जाते हैं। वे सुबह 3.45 बजे ही उठ जाते हैं। उठकर वे सबसे पहले कस्टमर फीडबैक और ई-मेल पढ़ते हैं। एक बार उन्होंने बताया था कि सुबह-सुबह कस्टमर फीडबैक पढ़ने से उन्हें इंस्पिरेशन मिलती है। लोगों के फीडबैक उन्हें प्रोडक्ट पर अच्छे से काम करने के लिए प्रेरित करते हैं। कुक इसके बाद सुबह 5 बजे जिम जाते हैं।

समलैंगिक होना ईश्वर का वरदान : कुक

फॉर्च्यून 500 लिस्ट में आने वाले टिम कुक पहले समलैंगिक सीईओ हैं। टिम कुक कहते हैं कि उन्हें गे होने पर गर्व है। साल 2014 में उन्होंने सार्वजनिक तौर पर यह बताया था कि वे गे हैं। कुक ने एक आर्टिकल में लिखा था, 'मेरी पहचान आप लोगों को मुझे समझने में हेल्प कर सकती है कि मैं गे हूं। मुझे गे होने पर गर्व है।' साल 2018 में सीएनएन के साथ एक बातचीत में कुक ने कहा था, 'समलैंगिक होना मेरे लिए ईश्वर का सबसे बड़ा वरदान है।' कुक मानवाधिकारों के मुद्दों पर काफी संवेदनशील रहते हैं। उन्होंने मानवाधिकारों के सपोर्ट में लाखों डॉलर दान दिये हैं।

1 दिन की सैलरी सवा 2 करोड़


साल 2022 में टिम कुक का सालाना पैकेज 99.4 मिलियन डॉलर यानी 827 करोड़ रुपये था। यानी एक दिन की कमाई 2.26 करोड़ रुपये थी। टिम कुक से अक्सर यह सवाल पूछा जाता है कि उन्होंने शादी क्यों नहीं की। एक बार उन्होंने साफ-साफ कहा था, 'मैं इस मुद्दे पर कोई बात नहीं करना चाहते। मैं अपनी शादी के बारे में ज्यादा बात नहीं कर सकता।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.