क्या Zomato समेट रहा अपना कारोबार? 225 शहरों से बाहर निकली कंपनी, जानिए कितना बढ़ गया घाटा

Updated on 12-02-2023 09:53 PM
नई दिल्ली : देश का दिग्गज ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो (Zomato) 225 शहरों से बाहर निकल गया है। कंपनी ने घोषणा की है कि उसने 225 छोटे शहरों में अपना परिचालन बंद कर दिया है। कंपनी ने यह फैसला इसलिए लिया, क्योंकि इन शहरों की परफॉर्मेंस बहुत उत्साहजनक नहीं थी। जोमैटो के तीसरी तिमाही के नतीजे (Zomato Q3 Result) बताते हैं कि इस फूड डिलीवरी टेक कंपनी के घाटे में इजाफा हुआ है। दिसंबर तिमाही में कंपनी को 346.6 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। इससे पिछली तिमाही में कंपनी को 251 करोड़ और एक साल पहले की समान अवधि में 63 करोड़ का घाटा हुआ था। फूड डिलीवरी बिजनस में गिरावट के चलते कंपनी को यह नुकसान हुआ।
कंपनी ने अपनी तीसरी तिमाही की रिपोर्ट में कहा, 'डिमांड में मौजूदा सुस्ती की उम्मीद बिल्कुल नहीं थी। इससे फूड डिलीवरी प्रोफिट्स में ग्रोथ प्रभावित हुई है। लेकिन इसके बावजूद हमें लगता है कि हम हमारे मुनाफे के टार्गेट को पूरा करने के लिए अच्छी पोजिशन में हैं।'

800 पदों के लिए भर्ती की भी योजना


जोमैटो भारत में सबसे अधिक यूज होने वाले फूड डिलीवरी एप में से एक है। इसने हाल ही में अपने मुनाफे को बढ़ाने के लिए अपने गोल्ड सब्सक्रिप्शन को फिर से लॉन्च किया है। खास बात यह है कि 225 शहरों से बाहर निकलने का फैसला ऐसे समय में आया है जब कंपनी 800 पदों के लिए लोगों को भर्ती करने की योजना बना रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.