ईशान किशन बल्ले से गजब आग बरसा रहे, एमएस धोनी के धाकड़ रिकॉर्ड की बराबरी कर डाली

Updated on 02-08-2023 01:52 PM

टीम इंडिया के कुछ प्लेयर्स को छोड़ दिया जाए तो वनडे वर्ल्ड कप और एशिया कप के लिए लगभग हर पोजिशन पर तगड़ी फाइट है। विकेटकीपर के तौर पर संजू सैमसन, केएल राहुल और ईशान किशन में रस्साकसी चल रही है। इस बीच ईशान ने टेस्ट में तूफानी फि‌फ्टी के बाद अब वनडे सीरीज के 3 तीनों मैचों में अर्धशतक जड़े। इसके साथ ही वह किसी भी बाइलेटरल सीरीज के तीनों मैचों में ऐसा करने वाले भारत के छठे बल्लेबाज बन गए हैं। आइए देखते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन है शामिल


कृष्णमाचारी श्रीकांत vs Sri Lanka (1982)

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम कृष्णमाचारी श्रीकांत का है। उन्होंने 1982 में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के सभी 3 मैचों में हाफ सेंचुरी ठोकी थी। ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय पुरुष क्रिकेटर थे।


दिलीप वेंगसरकर vs Sri Lanka (1982)

दिलीप वेंगसरकर ने भी 1982 वाली सीरीज में ही लगातार 3 हाफ सेंचुरी जड़ी थी और वह अपने साथी के साथ यूनिक रिकॉर्ड लिस्ट में शामिल हो गए थे।


मोहम्मद अजहरुद्दीन vs Sri Lanka (1993)

पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 1993 में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के तीनों मैच में फिफ्टी जड़ी थी।


एमएस धोनी vs Australia (2019)

पूर्व भारतीय कप्तान ने 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के तीनों मैच में अर्धशतक जड़े थे। इसी साल उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था।


श्रेयस अय्यर vs New Zealand (2020)

ईशान किशन से पहले श्रेयस अय्यर ने 2020 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के तीनों मैचों में हाफ सेंचुरी जड़ी थी।


ईशान किशन vs West Indies (2023)

ईशान किशन ने पहले वनडे में 52, दूसरे में 55 और तीसरे में अब 77 रनों की पारी खेली। इस तरह से ईशान द्विपक्षीय सीरीज के सभी तीन मैचों में अर्धशतक जड़ने वाले छठे बल्लेबाज बने।

 
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.