ईशान करेंगे कीपिंग, अय्यर और अक्षर की जगह कौन, पहले वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन!

Updated on 18-01-2023 07:41 PM
हैदराबाद: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत बुधवार को होगी। 3 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद में खेला जाएगा। 15 जनवरी को ही टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज का आखिरी मैच खेला था। उस मुकाबले में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रहे अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। राहुल और अक्षर ने ब्रेक लिया है। वहीं अय्यर चोटिल है। कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने बता दिया है कि राहुल की जगह ईशान किशन (Ishan Kishan) बतौर विकेटकीपर खेलेंगे।

अय्यर और अक्षर की जगह कौन?

श्रेयस अय्यर के बाहर होने से सूर्यकुमार यादव की लॉटरी लगी है। हार्दिक पंड्या को आराम मिलने की वजह से सूर्या को श्रीलंका के खिलाफ आखिरी मैच खेलने का मौका मिला था। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में हार्दिक की प्लेइंग इलेवन में वापसी होगी। ऐसे में सूर्या को बाहर होना पड़ता। लेकिन अय्यर के चोटिल होने की वजह से वह प्लेइंग इलेवन में बने रह सकते हैं। टॉप तीन में रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल और विराट कोहली का रहना तय है।
अक्षर पटेल की जगह के लिए टीम इंडिया में दो दावेदार हैं। ऑफ स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर और बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर शाहबाज अहमद। सुंदर को श्रीलंका के खिलाफ आखिरी मैच में मौका मिला था और वह इस मैच में भी इलेवन में बने रह सकते हैं। उस मैच में उन्हें न तो उनकी बल्लेबाजी आई थी और न ही गेंदबाजी का मौका मिला था।तेज गेंदबाज के रूप में मोहम्मद सिराज के साथ मोहम्मद शमी का खेलना तय है। तीसरे तेज गेंदबाज के लिए टीम के पास शार्दुल ठाकुर और उमरान मलिक का विकल्प है। शार्दुल बल्लेबाजी कर सकते हैं और इसी वजह से उनका पलड़ा भारी लग रहा है। उमरान ने श्रीलंका के खिलाफ विकेट तो लिये थे लेकिन उनके खिलाफ रन भी बने थे। वहीं स्पिन गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल को बाहर बैठना पड़ सकता है। उन्हें चोट लगने के बाद कुलदीप को मौका मिला और दो मैच में उन्होंने 5 विकेट झटक लिये।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.