ईशान किशन ने दिखाई धोनी जैसी फुर्ती, डायरेक्ट थ्रो से उड़ाया डंडा, नौसिखिया बच्चे की तरह आउट ग्रीन

Updated on 25-09-2023 01:55 PM
इंदौर: क्रिकेट में जब बच्चों की बैटिंग सीखाई जाती है तो उन्हें रन भागने की भी ट्रेनिंग मिलती है। रन भागने बल्लेबाजी का सबसे अहम हिस्सा है। रन भागने के दौरान बल्ले को ड्रैग करना सीखाया जाता है। उन्हें बताया जाता है कि क्रीज से बाहर से ही बल्ला घसीटते हुए अंदर लेकर आए। कभी भी बैट को सीधे क्रीज में नहीं रखे। लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में आने के बाद भी ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन ने यह गलती कर दी।

ईशान के डायरेक्ट थ्रो से हुए रन आउट

ऑस्ट्रेलिया की पारी का 20वां ओवर चल रहा था। टीम की हार लगभग पक्की हो चुकी थी। क्रीज पर कैमरून ग्रीन और सीन एबर्ट थे। शार्दुल ठाकुर की गेंद पर एबर्ट ने बड़ा शॉर्ट खेलने की कोशिश की लेकिन बल्ले पर ठीक से नहीं आई। फिर पैरों पर लगने के बाद वह विकेट के पीछे चली गई। इस दौरान ग्रीन ने सिंगल लेने का कॉल किया। ईशान किशन ने जल्दी से ग्लब्स फेंके और गेंद उठाकर बल्लेबाज एंड के विकेट पर मार दिया।

ईशान किशन ने नहीं मनाय जश्न

ईशान किशन ने डायरेक्ट थ्रो लगने के बाद भी विकेट मिलने जैसा जश्न नहीं मनाया। क्योंकि कैमरून ग्रीन आसानी से क्रीज के अंदर पहुंचते दिख रहे थे। इसके बाद भी मैदानी अंपायर ने थर्ड अंपायर को फैसला रेफर किया। रिप्ले में दिखा कि कैमरून ग्रीन का बल्ला तो क्रीज के अंदर आ गया था लेकिन उन्होंने उस जमीन पर टच नहीं हुआ था। उन्होंने बल्ले के घसीटने की जगह क्रीज में रखने की कोशिश की। गेंद विकेट पर लगने के समय बल्ला हवा में रहने की वजह से उन्हें आउट करार दिया गया। पिछले मैच में भी ग्रीन रन आउट हुए थे।

100 से ज्यादा रन भी दिए

कैमरून ग्रीन के लिए यह मैच किसी बुरी सपने से कम नहीं रहा। नौसिखिया बच्चे की तरह रन आउट होने से पहले उन्होंने गेंदबाजी में 100 से ज्यादा रन खर्च किए थे। 10 ओवर के स्पेल में उन्होंने 103 रन दिए। सूर्यकुमार यादव ने उन्होंने ओवर में लगातार 4 गेंदों पर 4 छक्के भी मारे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.